समाधान दिवस पर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक कासगंज द्वारा थाना सिढपुरा में सुनी गई जन समस्याएं

Mar 09, 2024 - 17:21
0 47
समाधान दिवस पर जिलाधिकारी  व पुलिस अधीक्षक कासगंज द्वारा थाना सिढपुरा में सुनी गई जन समस्याएं

block-350 block-350

जनपद कासगंज के सभी थानो में हुआ थाना समाधान दिवस का आयोजन, जिलाधिकारी कासगंज व पुलिस अधीक्षक कासगंज द्वारा थाना सिढपुरा में सुनी गई जन समस्याएं एवं समस्याओं के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित को दिए आवश्यक दिशा निर्देश ।

 कासगंज जनपद के सभी थानो में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया, इस दौरान जिलाधिकारी सुधा वर्मा व पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक द्वारा थाना सिढपुरा में उपस्थित रहकर लोगों की जनसमस्याएं सुनकर उनके समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये । साथ ही राजस्व सम्बंधी प्रकरणों में राजस्व विभाग के साथ समन्वय बनाकर जल्द से जल्द निस्तारण कराने के लिए सम्बन्धित को अवगत कराया गया । इस दौरान यह भी स्पष्ट किया गया कि थाना दिवस पर आने वाले प्रकरणों को लंबित न रखा जाए, लोगों की शिकायतों के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए उसे तुरंत निस्तारित किया जाए । इस दौरान उपजिलाधिकारी पटियाली, क्षेत्राधिकारी पटियाली, थाना प्रभारी सिढपुरा एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारी गण मौजूद रहे

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User