पुलिस महानिरीक्षक अलीगढ़ शलभ माथुर द्वारा किया मलावन थाने निरीक्षण

Mar 02, 2024 - 19:07
0 18
पुलिस महानिरीक्षक अलीगढ़  शलभ माथुर  द्वारा किया मलावन थाने निरीक्षण

block-350 block-350

एटा ~ पुलिस महानिरीक्षक अलीगढ़ परिक्षेत्र अलीगढ़ द्वारा थाना मलावन का किया गया औचक निरीक्षण, आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत अर्धसैनिक बलों के ठहराव हेतु विद्यालयों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा, सम्बंधित को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

पुलिस महानिरीक्षक अलीगढ़ परिक्षेत्र अलीगढ़ शलभ माथुर" द्वारा आज दिनाँक 02.03.2024 को जनपद एटा में थाना मलावन का औचक निरीक्षण किया गया। पुलिस महानिरीक्षक द्वारा सलामी के उपरांत थाना परिसर का भ्रमण/निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय परिसर में साफ-सफाई अच्छी पायी गयी। थाना शस्त्रागार में उपलब्ध कारतूसों व खोखा कारतूसों का पुलिस लाइन जीपी लिस्ट से मिलान करने हेतु निर्देशित किया गया।

तदोपरांत थाना कार्यालय में समस्त पत्रावलियों, चुनाव रजिस्टर एवं अभिलेखों का निरीक्षण किया गया। थाना कार्यालय की साफ-सफाई एवं पूरे परिसर का रखरखाव उच्चकोटि का पाया गया। माल मुकदमाती एवं लावारिस वाहनों के समय से निस्तारण हेतु संबंधित पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

पुलिस महानिरीक्षक अलीगढ़ परिक्षेत्र अलीगढ़ द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत अर्धसैनिक बलों के ठहराव हेतु थाना मलावन के बृजराज सिंह महाविद्यालय आसपुर, थाना पिलुआ के राजकीय पॉलीटेक्निक का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय सिंह कुशवाहा, अपर पुलिस अधीक्षक अपराध योगेन्द्र सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर विक्रांत द्विवेदी, क्षेत्राधिकारी सकीट संजय कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User