एटा पुलिस ने सट्टे की खाईबाड़ी करते हजारों रुपये सहित 3 पकड़े

Mar 02, 2024 - 18:56
0 29
एटा पुलिस ने सट्टे की खाईबाड़ी करते हजारों रुपये सहित 3 पकड़े

block-350 block-350

एटा। थाना कोतवाली नगर पुलिस को मिली सफ़लता, थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए 03 अभियुक्तों को 13070 रूपए व सट्टा पर्ची सहित किया गया गिरफ्तार।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय सिंह कुशवाहा के निकट पर्यवेक्षण में अवैध जुआ व सट्टे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा आज दिनांक 02.03.24 को सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए 03 अभियुक्तों को 13070 रुपए व सट्टा पर्ची सहित किदवई नगर से गिरफ्तार किया गया है।

अलग अलग मूल्य की अलग अलग पर्चियां पर लिखते थे जिन्हें गिरफ्तार किया गया तथा गिरफ्तार अभियुक़्तों के विरुद्ध थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0सं0- 86/24 धारा 13 जुआ अधिनियम पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। ये भोले भाले गरीब लोगों की गाड़ी कमाई पर उनको एक के 80 करने का लालच देते हैं और अपने जाल में फंसा कर अपनी सट्टे की दुकान चलाते हैं।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता - 1. हनीफ पुत्र शकीअहमद निवासी किदवई नगर थाना कोतवाली नगर एटा 2. बिलाल पुत्र राशिद निवासी अलीगंज चुंगी थाना कोतवाली नगर एटा 3. अमन पुत्र अल्ताफ निवासी अलीगंज चुंगी थाना कोतवाली नगर एटा

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User