जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक कासगंज द्वारा किया गया जिला कारागार का निरीक्षण।

Feb 28, 2024 - 21:02
0 17
जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक कासगंज द्वारा किया गया जिला कारागार का निरीक्षण।

block-350 block-350

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक कासगंज द्वारा किया गया जिला कारागार का निरीक्षण, कारागार की सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं का लिया जायजा ।

 जिलाधिकारी कासगंज सुधा वर्मा व पुलिस अधीक्षक कासगंज अपर्णा रजत कौशिक द्वारा जिला कारागार कासगंज का निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक कासगंज द्वारा बंदी पाकशाला, अस्पताल वार्ड, क्रीडास्थल व बैरिंको का निरीक्षण किया गया एवं बैरिकों व अस्पताल वार्ड में साफ-सफाई दुरुस्त करने के निर्देश दिए, साथ ही कारागार के भोजन व साफ-सफाई व्यवस्था पर संतुष्टि व्यक्त की । जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक कासगंज द्वारा मॉनीटरिंग कक्ष का भी निरीक्षण किया गया तथा बंदी महिलाओं व बच्चों का विशेष ध्यान रखने के लिए सम्बन्धित को निर्देशित किया गया ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User