मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, बस में घुसी कार, पांच लोगों की जिंदा जलकर मौत

Feb 12, 2024 - 17:44
0 31
मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, बस में घुसी कार, पांच लोगों की जिंदा जलकर मौत

block-350 block-350

मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, बस में घुसी कार, पांच लोगों की जिंदा जलकर मौत

यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस और कार में टक्कर लगने के बाद दोनों वाहन जले गए। यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस और कार में सोमवार सुबह टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहन धू-धू कर जल उठे। कार सवार पांच लोगों के जलकर मरने की जानकारी पुलिस ने दी है। एक युवक की पहचान के बाद सभी की शिनाख्त के प्रयास हैं।

हादसे के बाद यमुना एक्सप्रेसवे पर लगा जाम शिकोहाबाद के एक युवक की पहचान मथुरा। यमुना एक्सप्रेस-वे पर सोमवार सुबह एक दर्दनाक घटना हो हो गई। आगरा की ओर से नोएडा जा रही प्राइवेट वॉल्वो बस का पहिया अचानक पंचर हो गया। इससे बस अनियंत्रित होकर सड़क पर तिरछी हो गई। इसी बीच पीछे से आ रही एक स्विफ्ट कार उसमे जा भिड़ी।

घटना सोमवार सुबह करीब पौने आठ बजे हुई। देखते ही देखते दोनों वाहनों में आग लग गई। यमुना एक्सप्रेस-वे पर जाम लग गया। सूचना पर दमकल पहुंची। तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी। किसी तरह आग पर काबू पाया गया। घटना में बस सवार यात्री तो सुरक्षित निकाल लिए गए। लेकिन कार सवार पांच यात्री उसी में जल गए। 

अंशुमान की पहचान हादसे में मृत एक युवक अंशुमान यादव शिकोहाबाद, शंभू नगर का निवासी था। वह नोएडा में रिलांयस कंपनी में काम करता था। रविवार रात काे घर से अकेला ही निकला था। उसके साथ मरने वाले चार साथी कंपनी के ही लोग बताए जा रहे हैं। पुलिस मृतकों की पहचान के प्रयास कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User