दलित का मुकदमा न लिखने पर थानेदार सोलंकी लाइन हाजिर

Feb 02, 2024 - 21:54
0 417
दलित का मुकदमा न लिखने पर थानेदार सोलंकी लाइन हाजिर

block-350 block-350

दलित को न्याय न देने वाले एसओ लाइन हाजिर

फर्रुखाबाद। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बीती रात लापरवाही बरतने वाले जहानगंज थाना अध्यक्ष योगेंद्र सिंह सोलंकी को लाइन हाजिर कर दिया।‌ थाना क्षेत्र में चर्चा है कि थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर योगेंद्र सिंह को ग्राम विजय नगला मुबारकपुर निवासी अर्जुन पुत्र गंगा प्रसाद की रिपोर्ट सही ना लिखे जाने के कारण उनका उनका चार्ज छिन गया है।

अर्जुन जाटव 24 जनवरी की शाम 4.30 बजे दोस्त किशन आदि के साथ कोचिंग पढ़ने जा रहा था। रास्ते में खरौआ नाला के पास मुबारकपुर निवासी धर्मवीर दीवान विमलेश पुत्रगण शिवराम यादव ने सभी लोगों को घेर लिया और उनकी लत घूसो व डंडो से पिटाई कर जाति सूचक गालियां देकर अपमानित किया।

पीड़ित युवकों को जब अन्य लोगों ने बचाने का प्रयास किया तो उनको भी गाली गलौज कर धमकाया गया। थाना पुलिस ने मामले की एनसीआर में दर्ज कर घायल अर्जुन का डाक्टरी परीक्षण कराया। अर्जुन ने थाना अध्यक्ष की उच्च अधिकारियों से शिकायत की थी पुलिस ने दबंग हमलावरों यादवो से रुपए लेकर दलित उत्पीड़न की धारा नहीं लगायी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User