कासगंज पुलिस ने 01 अभियुक्त को नशीला पाउडर सहित किया गिरफ्तार।

Feb 02, 2024 - 06:58
0 14
कासगंज पुलिस ने 01 अभियुक्त को नशीला पाउडर सहित किया गिरफ्तार।

block-350 block-350

कासगंज पुलिस को मिली सफलता, 01 अभियुक्त को नशीला पाउडर डायजापाम सहित किया गया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की मोटर साइकिल बरामद।

पुलिस अधीक्षक कासगंज अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज जितेन्द्र कुमार दुबे के पर्यवेक्षण में जनपद में चोरी, लूट व मादक पदार्थों की तस्करी के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी नगर अजीत चौहान के नेतृत्व में दिनांक 01.02.24 को थाना कासगंज पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त सुबोध कुमार पुत्र स्व0 भगवान स्वरूप निवासी ग्राम भैंसोरा खुर्द थाना कासगंज जनपद कासगंज को 650 ग्राम नशीला पाउडर डायजापाम सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है । अभियुक्त के कब्जे से चोरी की मोटर साइकिल बरामद हुई है जो थाना छर्रा जनपद अलीगढ़ के मु0अ0स0 469/23 धारा 379 IPC से सम्बन्धित चोरी की मोटर साइकिल तस्दीक हुई है गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरूद्ध थाना कासगंज पर मु0अ0सं0 67/24 धारा 21/22 N.D.P.S. एक्ट व 411/414 भादवि0 पंजीकृत किया गया है । अभि0 के विरूद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय पेश किया गया एवं न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User