कासगंज एस पी द्वारा देर रात्रि थाना सोरों शूकर क्षेत्र का किया गया आकस्मिक निरीक्षण,

Jan 31, 2024 - 07:17
0 24
कासगंज एस पी द्वारा देर रात्रि थाना सोरों शूकर क्षेत्र का किया गया आकस्मिक निरीक्षण,

block-350 block-350

पुलिस अधीक्षक कासगंज द्वारा देर रात्रि थाना सोरों का किया गया आकस्मिक निरीक्षण, निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, सीसीटीवी कैमरा,एवं थाना कार्यालय में दस्तावेजों को चैक कर सम्बन्धित को दिए आवश्यक दिशा निर्देश ।

दिनांक 30.01.2024 को पुलिस अधीक्षक कासगंज अपर्णा रजत कौशिक द्वारा देर रात्रि थाना सोरों का आकस्मिक निरीक्षण किया । इस दौरान पुलिस अधीक्षक कासगंज द्वारा आगंतुक रजिस्टर को चैक किया गया तथा थाना कार्यालय में मालखाना रजिस्टर, आईजीआरएस रजिस्टर आदि को चैक किया गया और जो भी खामियां देखने को मिलीं उनमें शीघ्र सुधार करने तथा दस्तावेजों को अद्यावधिक रखने व रख रखाव को दुरस्त करने के निर्देश दिए । तत्पश्चात थाना परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे, बैरक, बंदीगृह, आदि का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए । इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर व थाना प्रभारी सोरों उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User