कासगंज डीएम और एसपी ने किया जिला कारागार का औचक निरीक्षण।

Jan 23, 2024 - 19:21
0 21
कासगंज डीएम और एसपी ने किया जिला कारागार का औचक निरीक्षण।

block-350 block-350

डीएम और एसपी ने किया जिला कारागार का औचक निरीक्षण कर बैरकों, परिसर, कार्यालय व मेस आदि की साफ सफाई का लिया जायजा’ ’जेल परिसर के अंदर कोई भी प्रतिबंधित सामग्री न जाने व साफ सफाई बनाये रखने के दिए दिशा-निर्देश’। कासगंज: जिलाधिकारी सुधा वर्मा तथा पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने संयुक्त रूप से जिला कारागार का निरीक्षण किया। समस्त व्यवस्थायें अच्छी मिलीं। अधिकारी द्वारा निरीक्षण के दौरान कारागार में निरूद्ध बन्दियों के समस्याओं को सुनते हुए आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिये गये। पाकशाला के निरीक्षण के दौरान भोजन की गुणवत्ता एवं कारागार की सफाई व्यवस्था ठीक पाई गई। कारागार अस्पताल के निरीक्षण के दौरान बन्दियों को उचित उपचार दिया जाना पाया गया। निरीक्षण के दौरान हास्पिटल, बैरक, मेस, जेल परिसर आदि की सघन चेकिंग की गई। तत्पश्चात कैदियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं/सुविधाओं के सम्बन्ध में जानकारी ली गई। मौजूद सभी कारागार कर्मियों को सख्त हिदायत दी गई कि जेल के अंदर कोई भी प्रतिबंधित सामग्री ना जाने पाये। समस्त कार्य नियमानुसार सही ढंग से किये जायें। जेल परिसर की साफ-सफाई आदि के सम्बन्ध में कारागार कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User