Aligarh News Today : ससुराल वालों ने पति को पीटा, पति ने लगाई फांसी

Jul 25, 2023 - 19:32
Updated: 3 years ago
0 24
Aligarh News Today : ससुराल वालों ने पति को पीटा, पति ने लगाई फांसी

block-350 block-350
अलीगढ़। बन्नादेवी थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित नगला कलार में कल यानी सोमवार को एक युवक ने फांसी लगा ली।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, और पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया। बता दें पिता ने ससुराल वालों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है।
तहरीर के आधार पर पुलिस भी मामले की तफ्तीस में जुट गई है। नगला कलार निवासी सोनू (27) बैल्डिंग का काम कर गुजर बसर करता था। बता दें पांच साल पहले हाजीपुर दाउद खां निवासी युवती से उसका विवाह हुआ था। शादी के बाद उसके दो संतान हुए, एक बेटा और एक बेटी।
आरोप है कि गत दिनों पति-पत्नी दोनों का विवाद हुआ। गुस्साई पत्नी गुस्सा होकर अपने मायके चली गई। रविवार को सोनू अपनी पत्नी को बुलाने गया था।
आरोप है कि वहां ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट कर दी। जिसके बाद वह अपने घर आ गया। रात में कमरे में फांसी लगा ली। पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
admin

Surag Bureau Web Portal Management Team Member since 2020, Compilation, verification and publication of important news from various fields, so that readers can get reliable information.

Comments (0)

User