नर्स के शव को नोचता रहा दरिंदा; दो बार किया दुष्कर्म

Jan 21, 2024 - 10:15
0 492
नर्स के शव को नोचता रहा दरिंदा; दो बार किया दुष्कर्म

block-350 block-350

पंजाब के जालंधर में नर्स शमा की हत्या का 25 दिन बाद राजफाश हो गया।

26 दिसंबर, 2023 को नशे में धुत ऑटो चालक ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी थी। इसके बाद उसने दरिंदगी की सभी हदें पार करते हुए शव के साथ दो बार दुष्कर्म किया और फिर उसे नाले में फेंककर भाग गया।

25 दिन बाद शनिवार को आखिरकार पुलिस ने 30 वर्षीय आरोपित प्रिंस को गिरफ्तार कर लिया। वह तीन बच्चों का पिता है और तीन बार पहले भी ऑटो में बैठी लड़कियों को शिकार बनाने का प्रयास कर चुका था। सनकी है आरोपित, पुलिस ने की पुष्ठि सीसीटीवी फुटेज में शमा आखिरी बार उसके ही ऑटो में बैठते दिखी थी।

पुलिस के अनुसार आरोपित सनकी है। उसने डेढ़ माह पहले ऑटो चलाना शुरू किया था। वह घासमंडी नकोदर चौक के आगे सुनसान रास्तों पर ऑटो चलाता था। उसे रविवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश कर रिमांड लिया जाएगा।

पूछताछ में आरोपित ने बताया कि उसने शमा को लांबड़ा चर्च के बाहर ऑटो में बिठाया था। उस समय वह नशे में था और उसके साथ दुष्कर्म करना चाहता था। वह ऑटो को नहर वाले सुनसान रास्ते पर ले गया। उसने ऑटो रोका और शमा को पकड़ने का प्रयास किया। वह बचने के लिए ऑटो से उतर कर भाग गई। उसने पीछा करके बालों से उसे पकड़ लिया और घसीटने हुए ऑटो के पीछे ले गया।

वहां लोहे की रॉड लगा उसका गला दबा दिया। नशे में किया दुष्‍कर्म हत्या के बाद उसने नशे में शव के साथ दुष्कर्म किया। वह वापस आने लगा, लेकिन फिर जाकर दूसरी बार शव से दुष्कर्म किया। इसके बाद शव को नहर में फेंक दिया। नर्स शमा ढल्लोंवाल डाकखाना, दरगाबाद, थाना कोटली जिला गुरदासपुर की रहने वाली थी। पुलिस शमा के मोबाइल की जांच कर रही थी। उसे पुर्तगाल से उसके पुराने दोस्त के फोन आते थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User