नवोदय की परीक्षा हुई सम्पन्न छात्र छात्राओं में दिखा उत्साह, प्रशासन रहा सतर्क।

Jan 21, 2024 - 06:57
Updated: 2 years ago
0 25
नवोदय की परीक्षा हुई सम्पन्न छात्र छात्राओं में दिखा उत्साह, प्रशासन रहा सतर्क।

block-350 block-350

नवोदय की परीक्षा हुई सम्पन्न छात्र छात्राओं में दिखा उत्साह, प्रशासन रहा सतर्क। कासगंज जनपद के अमांपुर में मक्खन लाल इंटर कॉलेज में जवाहर नवोदय के कक्षा 06 की प्रवेश परीक्षा प्रातः 11:30 बजे से शुरू होकर अपराह्न 1:30 बजे सम्पन्न हुई अमांपुर थाना प्रभारी ने पुलिस बल के साथ परीक्षा केंद्र पर व्यवस्था को संभाला सभी वाहनों को परीक्षा केंद्र से 100 मीटर की दूरी पर खड़े करने की हिदायत दी गलन भरी सर्दी में भी जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश परीक्षा के लिए बच्चों के उत्साह दिखा परीक्षा सम्पन्न के बाद छात्र प्रियांशु से पूछा गया तो बताया कि पेपर बहुत सरल था जिसे सॉल्व करने में कोई कठिनाई नहीं आयी परीक्षा केंद्र पर बच्चों के साथ अभिभावकों भी प्रसन्न दिखे प्रशासन ने भी अलर्ट होकर व्यवस्था को अंजाम दिया इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक यतीन्द्र सिंह, उ0नि0 प्रेमपाल सिंह है0का0 शैलेन्द्र कुमार, है0का0 शशांक दुवे,है0का0 कुलदीप , है0 का0 सतीश चंद्र आदि पुलिस बल मौजूद रहा

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User