सुरक्षा की दृष्टि से कासगंज एस एस ने अर्द्धसैनिक बल व पुलिस फोर्स के साथ गंजडुंडवारा क्षेत्र में पैदल गश्त किया।

Jan 20, 2024 - 07:09
0 23
सुरक्षा की दृष्टि से कासगंज एस एस ने अर्द्धसैनिक बल व पुलिस फोर्स के साथ गंजडुंडवारा क्षेत्र में पैदल गश्त किया।

block-350 block-350

कासगंज एस एस ने अयोध्या धाम में होने वाले श्री राम प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की सुरक्षा के दृष्टिगत गंजडुंडवारा क्षेत्र में पैदल गश्त किया।

 दिनांक 22 जनवरी को अयोध्या में आयोजित होने वाले श्रीराम प्राण-प्रतिष्ठा समारोह व 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के दृष्टिगत जनपद में शान्ति एवं कानून व्यवस्था सुदृढ करने उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कासगंज अपर्णा रजत कौशिक व क्षेत्राधिकारी पटियाली विजय कुमार राना एवं केन्द्रीय अर्द्धसैनिक बल कम्पनी (RAF) के सहायक कमाण्डेन्ट हरेन्द्र कुमार वर्मा द्वारा आज दिनांक 19 जनवरी 2024 को मय आरएएफ फोर्स व पुलिस बल के संयुक्त रुप से थाना गंजडुण्डवारा क्षेत्रान्तर्गत मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों एवं बाजारों आदि में पैदल गश्त किया गया, इस दौरान पुलिस अधीक्षक कासगंज द्वारा स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित कर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाएं रखने में सहयोग की अपील की गई तथा साथ ही उक्त आयोजनों के दृष्टिगत संवेदनशील स्थानों एवं अन्य महत्वपूर्ण व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर समुचित पुलिस प्रबन्ध कराकर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कराये जाने हेतु अधीनस्थ को निर्देशित किया गया तथा यह भी स्पष्ट किया गया कि संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की निरन्तर सघन चेकिंग की जाए ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User