वाहन चोरी की घटना कारित करने वाले गैंग का पर्दाफाश, 04 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार।

Jan 18, 2024 - 18:13
0 34
वाहन चोरी की घटना कारित करने वाले गैंग का  पर्दाफाश, 04 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार।

block-350 block-350

अपराध नियन्त्रण की दिशा में कासगंज पुलिस की बड़ी कार्यवाही, थाना पटियाली पुलिस द्वारा वाहन चोरी की घटना कारित करने वाले गैंग का किया पर्दाफाश, 04 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से 02 ट्रैक्टर चोरी के मय 01 ट्रोली (कीमत करीब 15 लाख रूपये) बरामद ।

 कासगंज पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के कुशल निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज जितेन्द्र कुमार दुबे के निर्देशन में जनपद में चोरी व लूट की घटना कारित करने वाले अभियुक्तगण के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी पटियाली विजय कुमार राना के पर्यवेक्षण में 17 जनवरी 2024 को थाना पटियाली पुलिस द्वारा 04 अभियुक्तगण 1. मोनू उर्फ जगमोहन पुत्र संतोष सिंह नि0 गढिया नरसू थाना पटियाली जनपद कासगंज का आपराधिक मु0अ0सं0 161/2022 धारा 498A/304B/328 भादवि व ¾ द0प्रति0अधि0,मु0अ0सं0 406/23 धारा 379/411 भादवि थाना पटियाली,मु0अं0स0 10/24 धारा 379/411 भादवि थाना अमांपुर 2. बीटू पत्र नन्नू सिंह नि0 नगला थनी (जखेरा ) थाना ढोलना जिला कासगंज 3. रंजीत पुत्र सुरेन्द्र नि0 खवा थाना जैथरा जिला एटा का आपराधिक इतिहास – •मु0अ0सं0 507/2018 धारा 379/411 भादवि थाना कासंगज •मु0अ0सं0 431/2018 धारा 379/411 भादवि थाना पटियाली •मु0अ0सं0 1031/2018 धारा 411/413/1/414 भादवि थाना कासंगज •मु0अ0सं0 1033/2018 धारा 25 आयुध अधि0 थाना कासगंज •मु0अ0सं0 346/2018 धारा 379/411 भादवि थाना सहावर •मु0अ0सं0 406/23 धारा 379/411 भादवि थाना पटियाली •मु0अं0स0 10/24 धारा 379/411 भादवि थाना अमांपुर 4.विजय पुत्र गिरीश चन्द्र नि0 सुन्नगढी थाना सुन्नगढी जिला कासगंज का आपराधिक इतिहास - •मु0अ0सं0 217/23 धारा 393 भादवि थाना पटियाली •मु0अ0सं0 406/23 धारा 379/411 भादवि थाना पटियाली •मु0अं0स0 10/24 धारा 379/411 भादवि थाना अमांपुर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है । जिनके कब्जे से दो टैक्टर व एक ट्राली सम्बन्धित मु0अ0सं0 406/23 धारा 379/411 भादवि थाना पटियाली व मु0अं0स0 10/24 धारा 379/411 भादवि थाना अमांपुर से चोरी गयी बरामद की गयी है । गिरफ्तार अभियुक्तगणों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है । पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा बताया कि हमारा 07 लोगों का एक गिरोह है हम लोग रात्रि में पट्रौल पम्प या रोड़ किनारे खड़े ट्रैक्टरों/वाहनों की चोरी करते है । दिनाँक 25/26 दिसम्बर 23 की रात्रि में गाँव अशोकपुर पट्रौल पम्प थाना पटियाली क्षेत्र से सोनालिका D160 रंग नीला चोरी किया था जिसके सम्बन्ध में थाना पटियाली पर मु0अ0सं0 406/2023 धारा 379 भादवि पंजीकृत है व दिनाँक 10 जनवरी 24 को रात्रि मे गाँव तेजसिंह नगला के पट्रौल पम्प थाना क्षेत्र अमांपुर से पॉवर ट्रैक ER50 रंग नीला चोरी किया था जिसके सम्बन्ध में थाना अमांपुर पर मु0अ0सं0 10/24 धारा 379 भादवि पंजीकृत है । अभियुक्तगण के कब्जे बरामद किये गये है ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User