भारत जोड़ो न्याय यात्रा, राहुल गाँधी की दूसरी पदयात्रा

Jan 04, 2024 - 18:36
0 15
भारत जोड़ो न्याय यात्रा, राहुल गाँधी की दूसरी पदयात्रा

block-350 block-350

New Delhi : कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता राहुल गांधी ने नई पदयात्रा के बारे में विस्‍तृत जानकारी सामने आ गई है. इस यात्रा का नाम "भारत जोड़ो न्याय यात्रा" होगा, जो देश के कुल 15 राज्यों से होकर गुजरेगी।

 इस दौरान राहुल 6700 KM का पैदल सफर करेंगे. बताया गया कि सबसे लंबा सफर उत्‍तर प्रदेश में होगा, जहां राहुल 1074 किलोमीटर यात्रा करेंगे. इस दौरान वो 11 दिन में राज्‍य के 20 जिलों से कवर करेंगे. राहुल गांधी की यात्रा 14 जनवरी दोपहर 12:30 बजे मणिपुर के इंफाल से शुरू होगी।

 णिपुर के बाद नागालैंड, फिर असम, अरुणाचल प्रदेश और वापस असम होते हुए ये मेघालय में प्रवेश करेगी. "भारत जोड़ो न्याय यात्रा" इसके बाद बंगाल और फिर बिहार, झारखंड, ओडिशा के बाद उत्‍तर प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र भी जाएगी।

इस यात्रा के लिए कांग्रेस पार्टी की तरफ से INDI गठबंधन के सभी दलों को न्योता दिया गया है। आज कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने 3 घंटे तक बैठक की. आज सारे प्रदेश अध्यक्ष और CLP नेता मौजूद थे।

 इस दौरान लोकसभा चुनाव की तैयारियों के लिए चर्चा हुई। बैठक के बाद कहा गया कि हमारे देश और पार्टी के इतिहास में यात्रा मील का पत्थर साबित हुई. भारत जोड़ो यात्रा, जो हुई थी वो परिवर्तनकारी पदयात्रा निकली थी।

देश में भारी बदलाव हुआ, संगठन में नई जान आई। भारत जोड़ो न्‍याय यात्रा का पूरा शेड्यूल बंगाल में 5 दिन और 7 जिले. बिहार में 4 दिन और 7 जिले. झारखंड में 8 दिन और 13 जिले. छत्तीसगढ़ में 536 KM, 5 दिन और 7 जिले. उत्‍तर प्रदेश में 1074 KM, 11 दिन रहेंगे और 20 जिले. राजस्थान में 128 KM, 1 दिन और 2 जिले।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User