दिल्ली पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव पर बच्चों ने दिखाई प्रतिभाएं

Dec 30, 2023 - 09:35
0 86
दिल्ली पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव पर बच्चों ने दिखाई प्रतिभाएं

block-350 block-350

दिल्ली पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव पर बच्चों ने दिखाई प्रतिभाएं शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। दिल्ली पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया।

 इस अवसर पर नन्हे-मुन्ने बच्चों ने देश भक्ति से ओतप्रेत गानों पर सांस्कृतिक प्रस्तुतिया दी। कश्मीर की भेषभूसा पहने छात्राओं ने बेहतरीन प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसपी ग्रामीण कुमार रणविजय सिंह, कुलाधिपति सुकेश यादव, चेयर पर्शन डाॅ गीता यादव, ट्रस्टी अशोक यादव ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन कर किया।

इसके बाद बच्चों ने विभिन्न प्रकार के गानों पर नृत्य प्रस्तुत किए। कश्मीर पर आधारित नृत्य पर बच्चियों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। इस अवसर पर सुकेश यादव और डाक्टर गीता यादव ने मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरुस्कृत किया। कार्यक्रम में बीएसए आशीष पांडे ने कहा कि डीपीएस शिक्षा के क्षेत्र में एक मील का पत्थर साबित हो रहा है।

 बेहतर शिक्षा के साथ बच्चों को सांस्कृतिक और देश भक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रमों में सहभागिता देकर उन्हें प्राचीन संस्कृति और सभ्यता से भी जोड़ने का कार्य कर रहा है। प्रति कुलाधिपति जेएस विश्वविद्यालय पीएस यादव, महानिदेशक डॉ. गौरव यादव, प्राचार्य मौकम सिंह, अब्दुल वाहिद, डाक्टर पीएस राणा, गरिमा गुप्ता आदि मौजूद रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य जॉमी थामस ने सभी का धन्यवाद व्यक्त किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User