अपराधों को रोकने के लिए महिलाओं एवं बालिकाओं को किया जागृति।

Dec 29, 2023 - 07:37
0 21
अपराधों को रोकने के लिए महिलाओं एवं बालिकाओं को किया जागृति।

block-350 block-350

महिला सशक्तिकरण के तहत महिलाओं/बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति किया गया आश्वस्त ,महिलाएं जागरुक होगी तब रुकेंगे अपराध ।

 अपर पुलिस महानिदेशक आगरा, जोन आगरा द्वारा यूनिसेफ के सहयोग से समाज में महिलाओं व बच्चियों की सुरक्षा तथा सम्मान के लिये वैचारिक व व्यावहारिक परिवर्तन के लिये आगरा जोन स्तर पर एक प्रोग्राम ‘ऑपरेशन जागृति’ अभियान चलाया जा रहा है । इसी क्रम में आज दिनांक 28.12.2023 को पुलिस अधीक्षक कासगंज सौरभ दीक्षित के निर्देशन में मिशन जागृति टीमों द्वारा थाना कासगंज क्षेत्रान्तर्गत मां कस्तूरी गंगा इण्टर कॉलिज ग्राम नगला चित्ती व ग्लोबल गर्ल्स इण्टर कॉलिज कासगंज में, थाना ढोलना क्षेत्रांतर्गत ग्राम भामों व किनावा में, थाना सोरों क्षेत्रान्तर्गत मौहल्ला बदरिया व रायसिंहपुरा कस्बा सोरों में, थाना अमांपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम फकौता व श्री आलम सिहं मुखिया उ0मा0वि0 बरसौडा में, थाना सहावर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम रामनगर, इतवारपुर व जहांगीरपुर में, थाना गंजडुंडवारा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पावल डेरा व डॉ0 सूरजभान उ0मा0वि0 सिकैरा में, थाना सिढ़पुरा क्षेत्रान्तर्गत श्री लोकपाल सिंह बाल कल्याण इण्टर कॉलिज श्यामपुर में, थाना पटियाली क्षेत्रान्तर्गत ग्राम श्रीनगला में व थाना सिकन्दरपुर वैश्य क्षेत्रान्तर्गत ग्राम सोनारी में गोष्ठी का आयोजन कर ऑपरेशन जागृति के सम्बन्ध में महिलाओं, बालिकाओं व छात्राओं को उनके अधिकारों व सुरक्षा के बारे में बताया तथा युवा बालिकाओं के साथ हो रही साइबर हिंसा के बारे में जागरूक किया एवं उन्हे सोशल मीडिया का सावधानी पूर्वक उपयोग करने की सलाह दी । हिंसा से पीड़ित महिलाओं/किशोरियों को काउंसलिंग व रेफरल सुविधा उपलब्ध कराना एवं पोक्सों अधिनियम के महत्वपूर्ण प्रावधानों के प्रति जागरूक किया व जन समुदाय को झूठे मुकदमों से होने वाली क्षति के बारे में समझाया गया एवं ऐसे मामलों में विशेषकर महिलाओं की सुरक्षा हेतु बनाये गये कानूनों के दुरुपयोग एवं यौन शोषण को पहचानने तथा बिना डरे रिपोर्ट करने हेतु जागृत किया गया। इसके अतिरिक्त महिला सुरक्षा से सम्बन्धित विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों 112, 1076, 1090, 1930, 1098, 102, 108 आदि के बारे में जानकारी व सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, बेटी बचाओं बेटी बढ़ाओं, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना आदि के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User