Arbaaz Sshoora Wedding : 56 साल के अरबाज खान ने की शूरा से शादी

Dec 25, 2023 - 08:26
Updated: 2 years ago
0 35
Arbaaz Sshoora Wedding : 56 साल के  अरबाज खान ने की शूरा से शादी

block-350 block-350

बॉलीवुड एक्टर-प्रोड्यूसर अरबाज खान क्रिसमस के ठीक एक दिन पहले 24 सितंबर को अपनी गर्लफ्रेंड शूरा खान के साथ शादी के बंधन में बंध गए।

 पिछले कुछ वक्त से उनके इसी तारीख को शादी करने की खबरें आ रही थीं और मीडिया गलियारों में चल रही चर्चाओं को सही साबित करते हुए अरबाज रविवार रात दूल्हे वाले लुक में नजर आए। अरबाज और शूरा दोनों ने ही सोशल मीडिया पर अपनी शादी की तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें यह जोड़ा कमाल का लग रहा है।

शादी वाले दिन दूल्हा-दुल्हन का लुक अरबाज खान ने जहां फ्लॉवरी पैटर्न वाली शेरवानी पहनी हुई है वहीं शूरा खान मैचिंग लुक वाले लहंगे में नजर आईं। शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए अरबाज शूरा ने सोशल मीडिया पर लिखा, "हमारे करीबियों की मौजूदगी में मैं और मेरे प्रिय ने आज के दिन से जिंदगी भर का प्यार भरा साथ लिया है।

हमारे इस खास दिन पर हमें आपकी दुआओं और आशीर्वाद की जरूरत है।" ढेरों सेलेब्रिटीज और फैंस ने अरबाज और शूरा खान को इस खास मौके पर शुभकामनाएं दी हैं। कैसी रही अरबाज की पर्सनल लाइफ अरबाज खान की निजी जिंदगी की बात करें तो साल 1998 में उनकी शादी बॉलीवुड की गॉर्जियस एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के साथ हुई थी।

 यह जोड़ा तकरीबन 19 सालों तक शादी के बंधन में रहा और इसके बाद दोनों ने 2017 में तलाक ले लिया। मलाइका अरोड़ा से अरबाज खान को एक बेटा भी है जिसका नाम अरहान खान है। अरबाज कई बार अरहान खान के साथ नजर आते रहे हैं।

जॉर्जिया एंड्रियानी से भी जुड़ा था नाम मलाइका अरोड़ा के बाद अरबाज खान का नाम जॉर्जिया एंड्रियानी के साथ जुड़ा था। खबरें थीं कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और किसी भी वक्त शादी कर सकते हैं, हालांकि फिर कुछ ही वक्त बाद शूरा का नाम सामने आया।

 अरबाज खान की शूरा खान के साथ यह दूसरी शादी है। शूरा एक मेकअप आर्टिस्ट हैं और उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड करती हैं। शादी में शरीक हुए ये दिग्गज सेलेब्रिटी बात करें अरबाज खान की शादी में शरीक हुए मेहमानों की तो इस ग्रांड वेडिंग में बॉलीवुड के कई दिग्गज सेलेब्रिटी शरीक हुए।

सुपरस्टार सलमान खान, मलाइका अरोड़ा के बेटे अरहान खान, रितेश देशमुख, जेनेलिया डिसूजा, बाबा सिद्दीकी, सलमा खान, हर्षदीप कौर और यूलिया वंतूर समेत कई बड़े चेहरे इस खास मौके पर ट्रेडिशनल आउटफिट में नजर आए। शादी की तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर वायरल हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User