मंडलायुक्त व आईजी के समाधान दिवस में 161 फरियादियों में 15 को मिला न्याय

Dec 17, 2023 - 13:27
0 16
मंडलायुक्त व आईजी के समाधान दिवस में 161 फरियादियों में 15 को मिला न्याय

block-350 block-350

मंडलायुक्त व आईजी के समाधान दिवस में 161 फरियादियों में 15 को मिला न्याय

फर्रुखाबाद/अमृतपुर । शनिवार को तहसील अमृतपुर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में मण्लायुक्त कानपुर अमित गुप्ता, आईजी कानपुर जोंन प्रशांत कुमार नें फरियादियों की समस्याओं को सुना और मौके पर 15 को न्याय दिया|

अन्य शिकायतों का समय रहते समाधान करनें के निर्देश दिये| समाधान दिवस में मंडलायुक्त व आईजी के आनें की खबर से फरियादियों की संख्या भी अधिक हो गयी| अधिकत्तर शिकायतें भूमि विवाद और अबैध कब्जे की पंहुची| जिस पर मंडलायुक्त नें सभी थानाध्यक्ष को निर्देश दिये की भूमि सम्बधित विवादों को जल्द स जल्द निपटाया जाये|

उन्होंने कहा कि जहां भी भूमि विवाद हैं उनको तत्काल लेखपाल व कानून-गो जाकर निस्तारित करें| यदि लापरवाही हुई तो कार्यवाही के लिए भी तैयार रहें| जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने शीत लहर को देखते हुए गरीब असहाय व्यक्तियों को कंबलों का किया वितरण किया|

 इस दौरान एएसपी डॉ. संजय सिंह, उप जिलाधिकारी रविंद्र सिंह, तहसीलदार कर्मवीर, एडीएम सुभाष चंद्र प्रजापति, खंड विकास अधिकारी राजेपुर कौशल गुप्ता, डीडीओ योगेश पाठक, पूर्ति निरीक्षक अमृतपुर अमित चौधरी आदि रहे|।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User