कासगंज पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड का आयोजन कर टोलीवार निरीक्षण किया गया।

Dec 15, 2023 - 18:20
0 19
कासगंज पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड का आयोजन  कर टोलीवार निरीक्षण किया गया।

कासगंज पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड का आयोजन कर टोलीवार निरीक्षण किया गया।

कासगंज दिनांक 15 दिसम्बर 2023 को पुलिस लाइन कासगंज में शुक्रवार की साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया, इस दौरान पुलिस अधीक्षक कासगंज सौरभ दीक्षित द्वारा पुलिस लाइन पहुंचकर परेड का मानप्रणाम स्वीकार कर परेड का टोलीवार निरीक्षण किया गया तथा जवानों की ड्रिल परेड एवं शस्त्र हैन्डलिंग आदि के बारे में बताया गया ।इसके उपरान्त पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा एण्टी रोमियों स्क्वायड टीमों का निरीक्षण किया गया व एण्टी रोमियों स्क्वायड कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।इसके पश्चात डायल 112 व परिवहन शाखा का निरीक्षण किया और इस दौरान इवेंट पुस्तिका, हिस्ट्री बुक, लॉग बुक आदि संबंधित अभिलेखों को बारीकी से चैक किया तथा वाहनों की साफ सफाई का भी निरीक्षण कर संबंधित कर्मचारी गण को निर्देशित किया गया । तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पुलिस लाइन भोजनालय का निरीक्षण किया व भोजनालय की गुणवत्ता का जायजा लिया तथा भोजनालय की स्वच्छता / गुणवत्ता को देखकर संतुष्टि व्यक्त की एवं भोजनालय में कार्यरत कर्मचारियों का उत्साहवर्धन किया ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

ब्यूरो चीफ ,कासगंज सुराग ब्यूरो

Comments (0)

User