फ़ेसबुक पर प्यार में दो बच्चों की मां पहुंची शमसाबाद, प्रेमी का फोन बंद होने से भटकी

Dec 14, 2023 - 20:09
0 711
फ़ेसबुक पर प्यार में दो बच्चों की मां पहुंची शमसाबाद, प्रेमी का फोन बंद होने से भटकी

block-350 block-350

फेसबुक के जरिए प्यार का इजहार करने वाली दो बच्चों की मां प्रेमी की तलाश में भटकी

घंटो तलाशने के बावजूद नहीं मिला प्रेमी का सुराग, महिला हुई मायूस,बोली उसके साथ धोखा हुआ,

शमसाबाद/फर्रुखाबाद। इश्क सच्चा है तो फिर बादा निभाना होगा तुझको आना होगा तुझको आना होगा। यह खबर बिलकुल सही है मगर आधुनिक दौर में प्यार का इजहार काफी मुश्किल हो गया है हालाकि फेस बुक पर दोस्ती करना आसान है मगर साथ जीने मरने की कश्मे खाकर प्रेमी को पाना शायद आसमान से तारे तोड़ने के समान है कोई फेसबुक के जरिए तो कोई व्हाट्सएप के जरिए प्यार का इजहार करता है कही न कही प्यार के संबंध स्थापित हो ही जाते है फेसबुक अथवा व्हाट्सएप के जरिए एक दूजे के साथ जीने मरने कश्में भी खाते है।

 हकीकत को देखा जाए तो व्हाट्सएप अथवा फेसबुक के जरिए प्यार का इजहार करना काफी खतरनाक है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि क्योंकि जिस प्रेमी ने प्यार का इजहार करते हुए प्रेमिका को फर्रुखाबाद बुलाया उस प्रेमी को प्रेमिका घंटो तलासती रही मगर उसका कोई सुराग नहीं मिला क्योंकि महिला का मोबाइल स्विच ऑफ था घंटे भटकने के बावजूद भी महिला प्रेमी का पता नहीं पा सकी बताया गया है ।

दिल्ली के शहर जय जय कॉलोनी की निबासिनी प्रेमिका जिसका शमशाबाद क्षेत्र के एक गांव के आरिफ नामक युवक भाई से फेसबुक के जरिए प्यार हो गया दोनों के बीच चैटिंग शुरू हुई जो एक लंबे समय तक चलती रही दोनों ने एक दूसरे से मिलने का वादा किया यहां तक की शादी की बात भी की बताया गया है प्रेमी के प्यार में प्रेमिका इस कदर मदहोश हुई बो अपने पति तथा दो बच्चों को छोड़ प्रेमी से मिलने आ गई।

 गुरुवार की सुबह जब महिला चौराहे पर पहुंची कुछ लोगों से जानकारी की एक व्यक्ति के सहारे एक ई रिक्शा चालक के घर पहुंची जब ई रिक्शा चालक से सामना हुआ तो उसने बताया आरिफ नाम का एक युवक जिसके भाई से उसका फेसबुक के जरिए प्रेम हुआ उसने मिलने को बुलाया था महिला को देख मोहल्ले के लोगों की भीड़ जुट गई महिला का कहना था फैजबाग क्षेत्र का निवासी आरिफ जिसके भाई ने उसके साथ जीने मरने की कसमें खाई थी बताया गया है।

 फैजबाग की परिधी में कई गांवों में प्रेमी की तलास की गई मगर पता नही चल सका आश्चर्य महिला दो बच्चों की मां थी और फेसबुक के जरिए प्रेमी के प्यार में पति और बच्चों को तिलांजलि देकर यहां तक पहुंची जानकर लोगो का कहना था महिला जय जय कॉलोनी नागलोई दिल्ली की रहने वाली थी कुछ लोग सुंदर नगरी दिल्ली के होने की चर्चाएं कर रहे थे फिलहाल महिला को प्रेमी की तलाश मे भटकते हुए देखा गया।

रिपोर्टर *महेश वर्मा*

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 1
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User