अपर पुलिस महानिदेशक आगरा, जोन आगरा द्वारा पुलिस कार्यालय कासगंज का किया गया निरीक्षण।

Dec 13, 2023 - 07:39
0 27
अपर पुलिस महानिदेशक आगरा, जोन आगरा द्वारा पुलिस कार्यालय कासगंज का किया गया निरीक्षण।

block-350 block-350

अपर पुलिस महानिदेशक आगरा, जोन आगरा द्वारा पुलिस कार्यालय कासगंज का किया गया निरीक्षण, निरीक्षण के दौरान कार्यालय परिसर,आंकिक शाखा,रीडर कार्यालय,मॉनिटरिंग सेल आदि शाखाओं एवं अभिलेखो को चैक कर सम्बन्धित को दिए आवश्यक दिशा निर्देश ।

 दिनांक 12.12.2023 को अपर पुलिस महानिदेशक आगरा, जोन आगरा श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ द्वारा मान प्रणाम स्वीकार कर पुलिस कार्यालय का निरीक्षण किया गया । अपर पुलिस महानिदेशक महोदया द्वारा शाखा शिकायत प्रकोष्ठ में शिकायत रजिस्टर को चेक किया गया तथा ड्यूटीरत कर्मचारीगण को निर्देशित किया कि आने वाले फरियादियों से मित्रवत व्यवहार किया जाय एवं उनकी समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान किया जाय, इसी के साथ कार्यालय में विभिन्न शाखाओं को चैक किया गया और जो भी खामियां देखने को मिली उनमें सुधार करने तथा अभिलेखो को अद्यावधिक रखने व रख रखाव को दुरस्त करने हेतु निर्देशित किया । तत्पश्चात अपर पुलिस महानिदेशक महोदया द्वारा कार्यालय परिसर, आंकिक शाखा, रीडर कार्यालय, मॉनिटरिंग सैल, साइबर सैल, मानवाधिकार सैल व पुलिस कैन्टीन आदि का निरीक्षण कर साफ सफाई से दुरस्त रखने हेतु निर्देशित किया गया । इस दौरान पुलिस उपमहानिरीक्षक अलीगढ़, परिक्षेत्र अलीगढ़ शलभ माथुर, पुलिस अधीक्षक कासगंज सौरभ दीक्षित, अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज जितेन्द्र कुमार दुबे, समस्त क्षेत्राधिकारी गण व शाखा प्रभारी मौजूद रहें ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User