सोरों क्षेत्रान्तर्गत प्राथमिक विद्यालय ग्राम नगला झद्दी में आयोजित जनचौपाल के माध्यम से ग्रामवासियों को ऑपरेशन जागृति अभियान के बारे में जानकारी देकर किया गया जागरूक।

Dec 09, 2023 - 19:25
0 14
सोरों क्षेत्रान्तर्गत प्राथमिक विद्यालय ग्राम नगला झद्दी में आयोजित जनचौपाल के माध्यम से ग्रामवासियों को ऑपरेशन जागृति अभियान के बारे में जानकारी देकर किया गया जागरूक।

block-350 block-350

अपर पुलिस महानिदेशक आगरा, जोन आगरा द्वारा यूनिसेफ के सहयोग से समाज में महिलाओं व बच्चियों की सुरक्षा तथा सम्मान के लिये चलाये जा रहे ‘ऑपरेशन जागृति’ अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक कासगंज द्वारा थाना सोरों क्षेत्रान्तर्गत प्राथमिक विद्यालय ग्राम नगला झद्दी में आयोजित जनचौपाल के माध्यम से ग्रामवासियों को ऑपरेशन जागृति अभियान के बारे में जानकारी देकर किया गया जागरूक।

अपर पुलिस महानिदेशक आगरा, जोन आगरा द्वारा यूनिसेफ के सहयोग से समाज में महिलाओं व बच्चियों की सुरक्षा तथा सम्मान के लिये वैचारिक व व्यावहारिक परिवर्तन के लिये आगरा जोन स्तर पर एक प्रोग्राम ‘ऑपरेशन जागृति’ अभियान चलाया जा रहा है । इसी क्रम में आज दिनांक 09.12.2023 को पुलिस अधीक्षक कासगंज श्री सौरभ दीक्षित द्वारा थाना सोरों क्षेत्रान्तर्गत प्राथमिक विद्यालय ग्राम नगला झद्दी में आयोजित जनचौपाल के माध्यम से ग्रामवासियों को ऑपरेशन जागृति अभियान के सम्बन्ध में उनके अधिकारों व सुरक्षा के बारे मे जानकारी देकर जागरूक किया गया तथा युवा बालिकाओं के साथ हो रहे साइबर हिंसा के बारे में जागरूक किया एवं *उन्हें विभिन्न सोशल मीड़िया प्लेटफॉर्म व्हाटस अप, इंस्टाग्राम, फेसबुक आदि के प्रयोग में विभिन्न प्रकार की सावधानियाँ बरतने की जानकारी दी गयी । हिंसा से पीड़ित महिलाओं/किशोरियों को काउंसलिंग व रेफरल सुविधा उपलब्ध कराना एवं पोक्सों अधिनियम के महत्वपूर्ण प्रावधानों के प्रति जागरूक करने व घरेलू हिंसा, जमीनी विवाद व झूठे मुकदमों से होने वाली क्षति के बारे में पुराने मुकदमों का उदाहरण देकर विस्तारपूर्वक समझाया गया* एवं ऐसे मामलों में विशेषकर महिलाओं की सुरक्षा हेतु बनाये गये कानूनों के दुरुपयोग एवं यौन शोषण को पहचानने तथा बिना डरे रिपोर्ट करने हेतु उन्हें जागृत किया गया । इसी क्रम में विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों 112,1076,1090,1930,1098,102,108 आदि के बारे में जानकारी देकर व सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, बेटी बचाओं बेटी बढ़ाओं, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना आदि लाभकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी । इस मौके पर पुलिस अधीक्षक कासगंज द्वारा वहां उपस्थित बालिकाओं से महिला सुरक्षा व साइबर सुरक्षा सम्बन्धी जानकारी की गई एवं साइबर अपराध, महिला सुरक्षा, महिला स्वावलंबन पर सही व शानदार जवाब देने पर बालिका का उत्साहवर्धन किया गया व मौके पर ही पुरस्कृत किया गया । इस दौरान महिला कल्याण अधिकारी कासगंज ऋतु यादव, थाना सोरों मिशन जागृति टीम, यूनिसेफ टीम, अध्यापक/अध्यापिकाएं आदि मौजूद रहे ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User