अपराध नियंत्रण की दिशा में अमांपुर पुलिस द्वारा 01 वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।

Dec 03, 2023 - 20:35
0 18
अपराध नियंत्रण की दिशा में  अमांपुर पुलिस द्वारा 01 वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।

block-350 block-350

अपराध नियंत्रण की दिशा में कासगंज पुलिस की कार्यवाही जारी, थाना अमांपुर पुलिस द्वारा 01 वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर, माननीय न्यायलय के समक्ष किया गया पेश । पुलिस अधीक्षक कासगंज सौरभ दीक्षित के कुशल निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज जितेन्द्र कुमार दुबे के पर्यवेक्षण में जनपद के सभी थानों में वारण्टी व वांछित अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, क्षेत्राधिकारी सहावर अजीत चौहान के नेतृत्व में आज दिनांक 03.12.2023 को मुखबिर खास की सूचना पर थाना अमांपुर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 133/2023 धारा 147/148/149/323/506/307 भादवि व 3/25/27 आयुध अधिनियम तथा मु0अ0सं0 287/2023 धारा 147/148/149/323/504/506/336 भादवि व 7CLA ACT व 3/25 आयुद्ध अधि0 में वांछित 01 अभियुक्त रतिभान उर्फ नन्नू पुत्र वृषभान निवासी ग्राम गिन्दूपुरा थाना अमांपुर जनपद कासगंज को प्रभारी निरीक्षक यतीन्द्र प्रताप सिंह थाना अमांपुर जनपद कासगंज ने मय टीम के गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की, अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User