सहेली के साथ स्कूटी सीखने गई युवती से झाड़ियों में खींचकर गैंगरेप

Dec 03, 2023 - 09:12
0 317
सहेली के साथ स्कूटी सीखने गई युवती से झाड़ियों में खींचकर गैंगरेप

block-350 block-350

दिल्ली निवासी युवती के साथ ट्रोनिका सिटी थानाक्षेत्र में गैंगरेप की घटना सामने आई है।

बताया गया है कि वारदात के वक्त पीडि़ता अपनी सहेली और उसके दोस्त के साथ स्कूटी सीखने सुनसान स्थान पर गई थी। जहां पहुंचे तीन अज्ञात युवकों ने उसकी सहेली और दोस्त को काबू कर युवती को झाडिय़ों में खींचकर गैंगरेप किया। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ गैंगरेप का केस दर्ज कर आरोपियों की पहचान के प्रयास तेज कर दिए हैं। पुलिस का कहना है कि संदिग्ध युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

दिल्ली के सोनिया विहार निवासी युवती और उसकी सहेली ट्रोनिका सिटी थानाक्षेत्र स्थित खिलौना फैक्ट्री में काम करती हैं। दर्ज कराई गई एफआईआर में पीडि़ता का कहना है कि वीरवार शाम करीब साढ़े 6 बजे वह अपनी सहेली के साथ फैक्ट्री से लौट रही थी। रास्ते में सहेली का दोस्त मिला। सहेली उसे दोस्त के साथ स्कूटी सीखने के लिए खानपुर रोड स्थित सुनसान स्थान पर ले गई।

जहां वह दोनों लोगों के साथ खड़ी होकर फोन पर बात करने लगी। आरोप है कि इसी बीच तीन अज्ञात युवक वहां आए। जिनमें से दो युवकों ने उसकी सहेली व उसके दोस्त को काबू कर लिया। जबकि एक युवक पीडि़ता को खींचकर झाडिय़ों में ले गया और रेप किया। इसके बाद आरोपी के दूसरे साथी ने भी पीडि़ता के साथ रेप किया।

 इसके बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए। वारदात के बाद पीडि़ता अपने घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। परिजन उसे साथ लेकर ट्रोनिका सिटी थाने आए और अज्ञात के खिलाफ गैंगरेप की रिपोर्ट दर्ज कराई। पीडि़ता ने मेडिकल जांच कराने से किया इनकार, जद्दोजहद के बाद मानी पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज करने के बाद जब पीडि़ता को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया तो उसने अपनी जांच कराने से इनकार कर दिया।

 काफी देर चली जद्दोजहद के बाद पीडि़ता मेडिकल जांच कराने के लिए तैयार हुई। पुलिस का कहना है कि पीडि़ता के बयान और मेडिकल जांच के आधार पर केस में आगे की कार्रवाई की जा रही है। दोस्त ने एक आरोपी को पहचाना, कहानी में सामने आए कई झोल पुलिस का कहना है कि घटना के बारे में पीडि़ता के साथ साथ उसकी सहेली व सहेली के दोस्त से भी पूछताछ की गई। शुरुआती पूछताछ में पीडि़ता के साथी युवक ने बताया कि वह एक आरोपी को पहचानता है।

 लेकिन बाद में वह अपने बयान से मुकर गया। साथ ही युवक ने बताया कि तीनों आरोपी एक ऑटो से घटनास्थल पर पहुंचे थे। ऑटो चालक तीनों आरोपियों को उतार कर चला गया था। पुलिस का कहना है कि पीडि़ता और उसके साथियों के बयानों में विरोधाभास सामने आया है। बावजूद इसके पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

पीडि़ता की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ गैंगरेप का केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की पहचान के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जांची जा रही है। साथ ही सर्विलांस की भी मदद ली जा रही है। शुरुआती जांच में कई झोल सामने आए हैं। पुलिस जल्द ही घटना का पटाक्षेप करेगी। विवेक यादव, डीसीपी ग्रामीण।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User