दोपहिया और चारपहिया वाहन की जबरदस्त टक्कर, मौके पर 1 की मौत

दोपहिया और चारपहिया वाहन की जबरदस्त टक्कर, मौके पर 1 की मौत

Nov 24, 2023 - 16:18
0 19
दोपहिया और चारपहिया वाहन की जबरदस्त टक्कर, मौके पर 1 की मौत

block-350 block-350

आजमगढ़। आजमगढ़ जिले के बरदह थाना क्षेत्र अंतर्गत मुड़हर मोड़ पर चारपहिया वाहन (वैगनार) और बाइक में टक्कर हो गई जिस दौरान मौके पर ही शुभम राय उर्फ मोनू पुत्र बांकेलाल राय उम्र लगभग 28 साल की मौके पर ही मौत हो गई। और वीरेंद्र यादव वर्तमान ग्राम प्रधान उम्र लगभग 48 साल घायल हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार दोनों लोग एक ही बाइक पर सवार थे।

स्थानीय लोगो के द्वारा इसकी सूचना बरदह थानाध्यक्ष को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर बरदह थाना अध्यक्ष कौशल कुमार पाठक मय हमराह घटनास्थल पर पहुंचे और उनके द्वारा तुरंत आपात सहायता हेतु एम्बुलेंस बुलवाकार घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ठेकमा को भेजा गया जहां पर डॉ० जैनेंद्र मिश्रा के द्वारा वर्तमान ग्राम प्रधान वीरेंद्र यादव का प्राथमिक उपचार किया गया व उनकी हालत गंभीर बताई गई और शुभम राय को मृत बताया गया। वर्तमान ग्राम प्रधान वीरेंद्र की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। बरदह थानाध्यक्ष द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

जियाउल हक की रिपोर्ट

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Ziyaul Haq

Ziyaul Haq द्वारा प्रकाशित की गई खबर/लेख के लिए लेखक ही पूर्ण रुप से जिम्मेदार है। इससे Surag Bureau का कोई संबंध नही है।

Comments (0)

User