बाइक सवार तथा अज्ञात वाहन की आमनी सामनी भिडंत में 45वर्षीय बाइक सवार की दर्दनाक मौत

बाइक सवार तथा अज्ञात वाहन की आमनी सामनी भिडंत में 45वर्षीय बाइक सवार की दर्दनाक मौत

Nov 23, 2023 - 11:48
0 22
बाइक सवार तथा अज्ञात वाहन की आमनी सामनी भिडंत में 45वर्षीय बाइक सवार की दर्दनाक मौत

block-350 block-350

बाइक सवार तथा अज्ञात वाहन की आमनी सामनी भिडंत में 45वर्षीय बाइक सवार की दर्दनाक मौत,

उधर की सूचना के बाद घर परिवार में कोहराम, घटना क्षेत्र थाना मिर्जापुर क्षेत्र के ग्राम चौरा हार का,

जानकारी के अनुसार शमशाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम छिछोनापुर निवासी सत्य पाल राजपूत उम्र लगभग 45 वर्ष पुत्र जीवालाल की बीते दिवस की शाम उस वक्त सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई जब बाइक सवार मामा के घर शेरगंज थाना मिर्जापुर जा रहा था बताया गया है मृतक बाइक सवार की ननिहाल शाहजहांपुर जनपद के थाना मिर्जापुर के गांव शेरगंज में है।

 बीते दिवस शाम बाइक सवार मामा के घर जा रहा था बताते हैं रास्ते में एक पेट्रोल पंप जहां बाइक में पेट्रोल डलवाए जाने के बाद बाइक सवार वापस जा रहा था चौराहार के निकट गुजरते समय अज्ञात वाहन से भीषण भिडंत हो गई इस दुर्घटना के बाद जहां एक बाइक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया वहीं दूसरी ओर दुर्घटना को अंजाम देने वाला अज्ञात वाहन चालक वाहन सहित फरार हो गया बताते हैं कुछ ही बाद बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई दुर्घटना की सूचना पुलिस की दी गई जिस पर पुलिस ने मौके पर जाकर आवश्यक पत्रों के सहारे मृतक के घर परिवार के लोगों को सूचना दी सूचना मिलते ही घर परिवार में कोहराम मच गया ओर रोते बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे।

 वहीं मिर्जापुर थाना पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए सब का पोस्टमार्टम कराया ग्राम प्रधान संजय कुमार ने ने बताया मृतक 6 बच्चों का पता था मृतक मेहनत मजदूरी के सहारे घर परिवार का भरण पोषण करता था तीन बेटियां जिनकी शादी हो चुकी है तीन पुत्रों का विवाह होना भी बाकी है पत्नी शोभावती का पति के सब पर रो रो को बुरा हाल हो रहा था उधर पति के सब पर बिलख रही पत्नी शोभा बती का हाल बेहाल था पत्नी का करुण रूदन सुन लोगों की आंखों से आंसू छलक रहे थे मौके पर मैजूद लोगों का कहना था शायद इस उम्र में महिला को यह दुख भी देखना लिखा था

रिपोर्टर *महेश वर्मा*

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User