ब्यूटी पार्लर संचालिका की मजदूर प्रेमी ने करदी गला दबाकर हत्या

Nov 19, 2023 - 17:27
0 54
ब्यूटी पार्लर संचालिका की मजदूर प्रेमी ने करदी गला दबाकर हत्या

block-350 block-350

UP हापुड़। पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव खेड़ा रोड पर प्रेमी ने गला दबाकर प्रेमिका की हत्या कर दी। हत्या की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने शव के पास मिले मोबाइल के आधार पर एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने हत्या करना कुबूल किया है। जानकारी के अनुसार, पिलखुवा के गांव खेड़ा निवासी अंकुर मजदूरी करता है। उसका दिल्ली में ब्यूटी पार्लर चलाने वाली पूनम से पिछले 10 वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

रविवार को प्रेमी अंकुर ने पूनम को फोन कर मिलने के लिए बुलाया, जिस पर पूनम उसके गांव खेड़ा आ गई। दोनों रिक्शे में बैठकर जाने लगे, तभी दोनो में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद आरोपी अंकुर ने पूनम की गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया।

एएसपी राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि दोनों के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग था। फिलहाल सभी पहलू को ध्यान में रखकर जांच पड़ताल की जा रही है। पूछताछ के बाद हत्या के सही कारणों का पता चल सकेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User