आजमगढ़ पुलिस ने सात लाख से अधिक की लूट के मामले में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Jul 16, 2023 - 07:59
0 20
आजमगढ़ पुलिस ने सात लाख से अधिक की लूट के मामले में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

block-350 block-350

आजमगढ़ पुलिस ने सात लाख से अधिक की लूट के मामले में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

आजमगढ़। आजमगढ़ की पुलिस ने लूट की घटना में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। रोडवेज बस स्टैंड स्थित V-मार्ट के पास रेडियन्ट कैश मैनेजमेंट के कर्मचारी के साथ 3 जुलाई को 7.11 लाख की लूट की घटना हुई थी। इस घटना में शामिल चार आरोपियों को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया जा चुका है। घटना के खुलासे के लिए चार टीमों का गठन किया गया था।

 इस घटना में शामिल रामदुलारे यादव और प्रमोद पासी को जजी के मैदान के पास से गिरफ्तार किया गया है। यह दोनों आरोपी लूट का पैसा लेकर मामले की पैरवी करने न्यायालय आए थे। आरोपियों के पास से 31 हजार नगद बरामद भी किया गया है। पुलिस पूछतॉछ में आरोपी रामदुलारे यादव ने बताया कि हरिश्चन्द्र मेरा बेटा है जो लूट की घटना में शामिल रहा है। पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए न्यायालय में हाजिर होना चाहता था।

इससे पूर्व इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। आज की गिरफ्तारी के बाद गिरफ्तार अभियुक्तों की संख्या छह हो गई अभी भी दो आरोपी फरार चल रहे हैं, जिन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पीड़ित प्रमोद कुमार ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया था कि रेडियेन्ट कैश मैनेजमेंट सर्विस लिमिटेड गोरखपुर में कलेक्शन का काम करता है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि जब पीड़ित पैसा बैंक में जमा करने जा रहा था तो 3 व्यक्तियों ने बंदूक सटाकर पैसे से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। मामले का खुलासा करने के लिए चार टीमों का गठन किया गया था। जियाउल हक की रिपोर्ट

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User