बदायूं जिले के म्याऊं क्षेत्र में स्कूल बस और वैन की टक्कर से चार बच्चों समेत पांच की मौत । 24बच्चे घायल

Oct 30, 2023 - 20:41
0 85
बदायूं  जिले के म्याऊं क्षेत्र में स्कूल बस और वैन की टक्कर से चार बच्चों समेत पांच की मौत । 24बच्चे घायल

block-350 block-350

UP ब्रेकिंग,,,, यू0पी0 के बदायूं जिले से आज की ताजा अपडेट। बदायूं में पलभर में बिछ गईं बच्चों की लाशें ।

बदायूं जिले के म्याऊं क्षेत्र में आज सुबह स्कूल बस और वैन की टक्कर होने से चार बच्चों समेत पांच की मौत । 24बच्चे घायल मृतकों में स्कूल बस चालक और उसका बेटा भी शामिल है। डी0एम0 ने हादसे की जांच के आदेश दिए हैं।

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में 30 अक्टूबर की आज सुबह करीब आठ बजे म्याऊं थाना क्षेत्र में नवीगंज के पास हुए दर्दनाक हादसे ने लोगों का दिल झकझोर दिया। हादसे की खबर सुनी वो स्तब्ध रह गया। यहां स्कूल बस और वैन की टक्कर होने से चार बच्चों समेत पांच की मौत से छेत्र में फैली सनसनी। मृतकों में स्कूल बस चालक और उसका बेटा भी शामिल है। हादसे में 24 से बच्चे घायल। घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई गई है ।

हादसा इतना भीषण था कि घटनास्थल पर इधर-उधर लहूलुहान पड़े बच्चों की हालत देखकर लोगों का कलेजा कांप गया। कई बच्चे वैन और बस में दर्द से कराह रहे थे । मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल बच्चों को अस्पताल भिजवाया। कई घायल बच्चों की हालत गंभीर बताई गई है। उधर, हादसे के बाद एक स्कूल संचालक ताला लगाकर फरार हो गया है।

आज 30 अक्टूबर को सुबह जवाहर नगला म्याऊं-उसावां मार्ग स्थित सत्यदेव विद्या पीठ इंटर कॉलेज की बस और एसआर पब्लिक स्कूल गौतरा की वैन गांवों से बच्चों को लेकर जा रही थी। नवीगंज के पास स्कूल बस और वैन की भिड़ंत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों वाहनों की रफ्तार तेज थी। जिससे टक्कर इतनी भीषण हुई कि स्कूल वैन के परखच्चे उड़ गए। घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्कूल वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर मिलते ही पुलिस प्रशासन में खलबली मच गई । मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल बच्चों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया।

जानकारी मिलते ही डीएम मनोज कुमार और एसएसपी डॉ. ओपी सिंह प्रशासनिक अमले के साथ अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने घायल बच्चों के बेहतर उपचार के लिए चिकित्सकों को निर्देश दिए। पीड़ित परिजनों से बात की। डीएम ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं।

1. बस ड्राइवर ओमेंद्र निवासी गांव लभारी2. कौशल्या पुत्री हरवंश निवासी नवीगंज, उसावां3. प्रदीप पुत्र मदनलाल निवासी ग्येतिया, हजरतपुर4. खुशी पुत्री प्रदीप निवासी ममोरा, हजरतपुर5. हर्षित पुत्र ओमेंद्र निवासी निवासी गांव लभारी घायल छात्र के नाम 1- कौशल (12)2- पारुल (08)3- रूद्र प्रताप (05) 4- अरुण कुमार (12)5- आयुष (07) पुत्र महेश गुप्ता 6- प्रांशी (06) पुत्री मदन पाल ग्योती 7- इंद्रजीत (08) पुत्र जगपाल ग्योती 8- भाग्यश्री (10) पुत्री जगपाल ग्योती 9- सर्वज्ञ शर्मा (04) पुत्र रोहित शर्मा 10- इशिता पुत्री राकेश पाल11.अनिकेत पुत्र रामबहादुर12.अतुल पुत्र मैकूलाल13.आकाश पुत्र अवधेश

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User