कासगंज/अमांपुर पुलिस ने 04 अभियुक्तों को जुआ खेलते हुए किया गिरफ्तार।

Oct 29, 2023 - 16:21
0 35

block-350 block-350

अवैध जुआ/सट्टा के विरूद्ध कासगंज पुलिस का अभियान जारी, थाना अमांपुर पुलिस द्वारा जुआ खेलते हुए 04 अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार, फड व अभियुक्तगण की जामा तलाशी से कुल 2090/- रूपये व 52 पत्ता ताश किये गये बरामद ।

 पुलिस अधीक्षक कासगंज सौरभ दीक्षित के कुशल निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज जितेन्द्र कुमार दुबे के पर्यवेक्षण में जनपद कासगंज के सभी थाना क्षेत्र में अवैध जुआ/सट्टा के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, क्षेत्राधिकारी सहावर राजू निषाद के नेतृत्व में दिनांक 28.10.2023 को मुखविर खास की सूचना पर थाना अमांपुर पुलिस द्वारा जुआ खेलते हुए 04 अभियुक्तगण क्रमशः कैलाश कुमार पुत्र मचल सिंह निवासी बीनपुर कलां थाना अमांपुर,संजू पुत्र चोब सिंह दिवाकर निवासी ग्राम नगला लीलाधर थाना अमांपुर,अनिल पुत्र ताराचन्द निवासी बीनपुर कलां थाना अमांपुर,संतोष पुत्र पातीराम निवासी नगला हाथी थाना अमांपुर जनपद कासगंज को प्र0नि0 यतीन्द्र प्रताप सिंह, थाना अमांपुर जनपद कासगंज ने मय टीम के ग्राम बीनपुर कलां में देशी शराब ठेके के पीछे से समय करीब 17.35 बजे गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की, फड एवं अभियुक्तगण की जामा तलाशी से कुल 2090/- रुपये व 52 पत्ता ताश बरामद किये गये, जिसके सम्बंध में अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 277/2023 धारा 13 सार्वजनिक जुआ/सट्टा अधि0 पंजीकृत कर, आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User