आजमगढ़: पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य द्वारा गैंगेस्टर एक्ट/हत्या के मुकदमें में वांछित/फरार 12 अभियुक्तों पर किया गया इनाम घोषित

Oct 28, 2023 - 22:05
Oct 28, 2023 - 22:08
 0  18
आजमगढ़: पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य द्वारा गैंगेस्टर एक्ट/हत्या के मुकदमें में वांछित/फरार 12 अभियुक्तों पर किया गया इनाम घोषित
Follow:

आजमगढ़। आज दिनांक 27.10.2023 को पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनुराग आर्य द्वारा जनपद आजमगढ़ के थाना कोतवाली, मुबारकपुर, मेहनाजपुर, फूलपुर, दीदागंज पर गैंगेस्टर एक्ट/हत्या के अभियोगों में वांछित/फरार 12 अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु

जनपद स्तर से 06 अभियुक्तों पर 25-25 हजार रूपयें व 06 अभियुक्तों पर 15-15 हजार रू0 का पुरस्कार घोषित किया गया। जिनका विवरण निम्नवत है-

25-25 हजार रू0 का इनाम घोषित किये अभियुक्तों का विवरण-

➡ थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़ पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 388/2023 धारा 3(1) गैंगेस्टर एक्ट में वांछित/फरार चल रहें अभियुक्त 1. राकेश मल्लाह उर्फ गुड्डू साहनी पुत्र रामचरण साहनी निवासी राहुल नगर मडया थाना कोतवाली के विरुद्ध दर्जनों आपराधिक मुकदमें तथा अभियुक्त 2. रवि निषाद पुत्र स्व0 नन्हू निषाद निवासी राहुल नगर मडया थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़ के विरुध कई आपराधिक मुकदमें दर्ज हैं। दोनो अभियुक्त द्वारा नकबजनी, चोरी जैसे जघन्य अपराध कारित किया जा रहा है।  

➡ थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 345/2023 धारा 3(1) गैंगेस्टर एक्ट में वांछित/फरार चल रहें अभियुक्त रमेश यादव पुत्र रासकल यादव निवासी अमरेथू थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ के विरुद्ध कई आपराधिक मुकदमें दर्ज हैं। अभियुक्त उपरोक्त द्वारा अपने गिरोह के साथ अपराध कारित करता है।  

➡ थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 126/2023 धारा 3(1) गैंगेस्टर एक्ट में वांछित/फरार चल रहें अभियुक्त श्याम बचन उर्फ अन्तू पुत्र रामश्री निवासी आरार थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़ के विरुद्ध कई आपराधिक मुकदमें दर्ज हैं। अभियुक्त उपरोक्त अपने गिरोह के साथ चोरी, हत्या का प्रयास व अवैध असलहा रखना जैसे जघन्य अपराध कारित करता है।  

➡ थाना मेंहनाजपुर जनपद आजमगढ़ पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 217/2023 धारा 302, 34, 120B, 216 भादवि0 और 3/25 आर्म्स एक्ट में वांछित/फरार चल रहें 1. अभियुक्त योगेश यादव पुत्र रामजी यादव निवासी रामपुर जमीन पाल्हन थाना मेंहनाजपुर जनपद आजमगढ़, 2. अभियुक्त सुधीर यादव दयाराम यादव निवासी भद्रसेन थाना सादात जनपद गाजीपुर अभियुक्तो के विरुद्ध कई आपराधिक मुकदमें दर्ज हैं। अभियुक्त उपरोक्त द्वारा अपने गिरोह के साथ हत्या लूट, हत्या, हत्या का प्रयास, अवैध असलहा रखना, जैसे जघन्य अपराध कारित किया जाता है।  

15-15 हजार रू0 का इनाम घोषित किये अभियुक्तों का विवरण

➡ थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 468/2023 धारा 3(1) गैंगेस्टर एक्ट में वांछित/फरार चल रहें अभियुक्तों 1-मो0 सलीम नट पुत्र मो0 जलील अहमद निवासी मोहम्मदपुर बाबूपुर थाना कोपागंज जनपद मऊ, 2- मो0 अली पुत्र जलील अहमद निवासी मोहम्मदपुर बाबूपुर थाना कोपागंज जनपद मऊ, 3- संदीप गुप्ता उर्फ आशीष गुप्ता पुत्र पकडू गुप्ता उर्फ श्यामनरायण गुप्ता निवासी करीमाबाद(मोहम्मदपुर बाबूपुर) थाना कोपागंज जनपद मऊ के विरुद्ध कई आपराधिक मुकदमें दर्ज हैं। उपरोक्त अभियुक्तो द्वारा अपने गिरोह के साथ मिलकर चोरी, नकबजनी, गोवध, अवैध असलहा रखना जैसे जघन्य अपराध कारित किये जाते है।

➡ थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 436/2023 धारा 3(1) गैंगेस्टर एक्ट में वांछित/फरार चल रहें अभियुक्तो 1. कलीम पुत्र जहीर निवासी मुडियार थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़, 2. तबरेज पुत्र हाफिज उर्फ जहुर निवासी मुडियार थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ के विरुद्ध करीब दर्जनों आपराधिक मुकदमें दर्ज हैं। अभियुक्त उपरोक्त द्वारा अपने गिरोह के साथ हत्या का प्रयास, लूट, धोखाध़ी, अपहरण,चोरी, नकबजनी, अवैध असलहा रखने जैसे जघन्य अपराध कारित किये जाते है।  

➡ थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 428/2023 धारा 3(1) गैंगेस्टर एक्ट में वांछित/फरार चल रहें अभियुक्त अनीस पुत्र रोजन निवासी नौहरा थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ के विरुद्ध कई आपराधिक मुकदमें दर्ज हैं। अभियुक्त उपरोक्त द्वारा अपने गिरोह के साथ गोवध जैसे जघन्य अपराध कारित किये जाते है।

जियाउल हक की रिपोर्ट

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Ziyaul Haq Ziyaul Haq द्वारा प्रकाशित की गई खबर/लेख के लिए लेखक ही पूर्ण रुप से जिम्मेदार है। इससे Surag Bureau का कोई संबंध नही है।