Sad News : दिग्गज एक्टर का घर में मिला शव, 2-3 दिन पहले हो चूका निधन…

Jul 15, 2023 - 16:38
Updated: 3 years ago
0 13
Sad News : दिग्गज एक्टर का घर में मिला शव, 2-3 दिन पहले हो चूका निधन…

Ravindra Mahajani passed away:  मराठी फिल्मों के जाने-माने अभिनेता एवं निर्देशक रवींद्र महाजनी (Ravindra Mahajani) का 77 वर्ष  में अचानक देहांत हो गया है। 

 बताया जा रहा है कि रवींद्र महाजनी (Ravindra Mahajani) का शव पुणे के तलेगांव दाभाड़े के अंबी क्षेत्र के उनके फ्लैट में मिला। पुलिस ने प्रारंभिक अनुमान जताया है कि उनकी मौत 2 से 3 दिन पहले हुई है। रवींद्र महाजनी बीते कुछ महीनों से किराए के फ्लैट में अकेले रह रहे थे। किन्तु शुक्रवार शाम अचानक उनके घर से गंध आने लगी।

तत्पश्चात, उनके पड़ोसियों ने इस बात की खबर पुलिस को दी। जब पुलिस दरवाजा तोड़कर घर में दाखिल हुई तो अभिनेता को मृत पाया। सभी हालातों को देखने के बाद पुलिस का प्रारंभिक अनुमान है कि उनकी मौत 2-3 दिन पहले हुई है।

अभिनेता रवींद्र महाजनी के निधन की खबर से इंडस्ट्री एवं उनके परिवार के लोगों को झटका लगा है। वो हिंदी सीरियल ‘इमली’ में काम करने वाले अभिनेता गश्मीर महाजनी के पिता थे। रवींद्र ने मराठी फिल्मों के साथ-साथ हिंदी फिल्मों में भी काम किया।

 उन्हें मराठी सिनेमा जगत का विनोद खन्ना भी कहा जाता था, क्योंकि उनकी पर्सनैलिटी और लुक दोनों विनोद खन्ना से मिलते थे। रवींद्र ने अभिनय के साथ-साथ कई मराठी फिल्म का निर्देशन भी किया था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User