शांति शरण सिंह ने गरीब को दौड़ा दौड़ा कर पीटा, CCTV में कैद पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Jul 15, 2023 - 09:03
0 158
शांति शरण सिंह ने गरीब को दौड़ा दौड़ा कर पीटा, CCTV में कैद पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

block-350 block-350

शांति शरण सिंह ने गरीब को दौड़ा दौड़ा कर पीटा, CCTV में कैद पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

आजमगढ़। आजमगढ़ जनपद के चर्चित एडीओ पंचायत शांति शरण सिंह के नित नए कारनामे चर्चित होते रहते हैं उनके द्वारा एक पुरुष को मारते पीटते हुए सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो के संबंध में वीडियो में मारपीट का शिकार खुद को पीड़ित बताने वाला संतोष यादव पुत्र दूधनाथ निवासी शेख वलिया ब्लॉक ठेकमा थाना गंभीरपुर ने शांति शरण सिंह अमित सिंह व राजाराम पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा की वायरल वीडियो में शांति शरण सिंह व उनके दो सहयोगियों द्वारा ठेकमा ब्लॉक परिसर में मारा पीटा गया है।

 इस सीसीटीवी फुटेज में मारपीट में पीड़ित संतोष यादव द्वारा सीसीटीवी फुटेज ठेकमा ब्लॉक पर कार्यरत एडीओ पंचायत शांति शरण सिंह ग्राम पंचायत सचिव अमित सिंह व सफाई कर्मी राजाराम के रूप में पहचान की जा रही है अब इस सीसी फुटेज और पीड़ित के आरोपों में कितनी सच्चाई है इसकी जांच को पुलिस प्रशासन ही कर सकता है। 

 जनपद के चर्चित एडीओ पंचायत माने जाने वाले शांति शरण सिंह पर कुछ महीने पहले भाजपा के एक बड़े पदाधिकारी द्वारा मारने पीटने व पिस्टल लेकर जान से मारने को दौड़ाने का आरोप लगाते हुए प्रार्थना पत्र दिया गया था ,यह मामला जनपद में काफी चर्चित हुआ था । इसी के बाद शांति शरण सिंह की पिस्टल को शासन द्वारा जमा करा लिया गया था। संतोष यादव द्वारा लगाए जा रहे आरोपों में तथा सीसी फुटेज में दिख रहे व्यक्ति अगर एक ही है तो चर्चित शांति शरण सिंह के एक और चर्चित कारनामे शहर में चर्चित हो रहे हैं। अपने कार्यकाल के दौरान काफी चर्चित रहते हैं एडीओ पंचायत शांति शरण सिंह जियाउल हक की रिपोर्ट

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User