मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक ने किया जनपद के प्रथम पिंक बूथ का उद्दघाटन

मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक ने किया जनपद के प्रथम पिंक बूथ का उद्दघाटन

Oct 26, 2023 - 09:09
0 19
मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक ने किया जनपद के प्रथम पिंक बूथ का उद्दघाटन

block-350 block-350

 आजमगढ़ l शासन के निर्देशों के क्रम मे आज पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य द्वारा जनपद का प्रथम पिंक बूथ कलेक्ट्रेट चौराहे पर स्थापित किया गया है। 

महिलाओं एवं बालिकाओं की समस्याओं के निस्तारण हेतु पिंक बूथ पर महिला पुलिस कर्मियों की नियुक्ति की गयी है, जो महिलाओं एवं बालिकाओं की समस्याओं को सुनकर उसका त्वरित निस्तारण करायेगीं। पिंक बूथ पर 01 रजिस्टर में महिलाओं की समस्याओं को अंकित कर उसका यथा शीघ्र निस्तारण कराया जायेगा।

 नियुक्त महिला पुलिस कर्मियों द्वारा आने वाली महिलाओं एवं बालिकाओं को सरकारी योजनाओं के बारे में पम्पलेट के माध्यम से बताया जायेगा तथा उन सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिये आवश्यक प्रमाण पत्रों के बारे मे बताया जायेगा। 

नारी सुरक्षा एवं अन्य सरकारी योजनाओं के बारे में महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरुक करने के उद्देश्य से पिंक बूथ की स्थापना की गयी है।

 इसके अतिरिक्त जनपद के अन्य क्षेत्रों में भी पिंक बूथ की स्थापना की जायेगी। पिंक बूथ पर नियुक्त महिला पुलिस कर्मी चौकी प्रभारी सिविल लाइन के निर्देशन में कार्य करेगीं जिसकी मानिटरिंग अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी नगर व थाना प्रभारी कोतवाली द्वारा की जायेगी।

जियाउल हक की रिपोर्ट

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Ziyaul Haq

Ziyaul Haq द्वारा प्रकाशित की गई खबर/लेख के लिए लेखक ही पूर्ण रुप से जिम्मेदार है। इससे Surag Bureau का कोई संबंध नही है।

Comments (0)

User