कासगंज महिलाओं/बालिकाओं को महिला सुरक्षा संबंधी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर जागरुक किया ।

Oct 22, 2023 - 18:48
0 16

block-350 block-350

जनपद कासगंज के ग्राम मोहनपुरा में जनचौपाल लगाकर महिलाओं/बालिकाओं को महिला सुरक्षा संबंधी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर जागरुक किया ।

 पुलिस अधीक्षक कासगंज सौरभ दीक्षित के निर्देशन में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिला सुरक्षा, सम्मान व स्वावलम्बन हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान मिशन शक्ति फेज-4 के अन्तर्गत क्षेत्राधिकारी नगर अजीत चौहान, थाना प्रभारी कासगंज श्री हरिभान सिंह राठौड व महिला थानाध्यक्ष सरिता तोमर द्वारा मय महिला थाना मिशन शक्ति टीम के ग्राम मोहनपुरा जनपद कासगंज में जनचौपाल लगाकर महिलाओं/बालिकाओं को महिला सुरक्षा/साइबर सुरक्षा संबंधी हेल्पलाइन नं0 1090, 1098,102, 108, 181, 112,1076, 1930 की जानकारी देकर व उनके अधिकारों के बारे में बताकर जागरुक किया गया तथा उत्तर सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं जैसे - मुख्यमंत्री सुमंगला योजना ,निराश्रित महिला पेंशन योजना, उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, बैकिंग कॉरस्पोडेंट सखी, मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना व राष्ट्रीय पोषण मिशन के संबंध मे विस्तृत जानकारी दी गयी तथा मिशन शक्ति टीम द्वारा बालिकाओं को आत्मरक्षा करने के तरीके बताते हुए उनका प्रदर्शन किया गया । साथ ही ग्राम मोहनपुरा में रैली निकालकर जागरूकता अभियान चलाया गया ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User