कासगंज/सहावर पुलिस ने 03 वारंटी अभियुक्तगण को किया गिरफ्तार

Oct 22, 2023 - 16:46
 0  18
follow on google सुराग ब्यूरो को गूगल पर फेवरेट बनाएँ

अपराध नियंत्रण की दिशा में कासगंज पुलिस की कार्यवाही जारी, थाना सहावर पुलिस द्वारा 03 वारंटी अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर, माननीय न्यायालय के समक्ष किया गया पेश । पुलिस अधीक्षक कासगंज सौरभ दीक्षित के कुशल निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज जितेन्द्र कुमार दुबे के पर्यवेक्षण में जनपद के सभी थानों में वारण्टी व वांछित अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, क्षेत्राधिकारी सहावर राजू निषाद के नेतृत्व में आज दिनांक 22.10.2023 को मुखबिर खास की सूचना पर थाना सहावर पुलिस द्वारा 03 वारंटी अभियुक्तगण क्रमशः01. अकबर कुरैशी पुत्र असगर कुरैशी निवासी मौ0 कुरैशियान कस्वा व थाना सहावर जनपद कासगंज, सम्बन्धित वाद संख्या-1617/2022 मु0अ0सं0 283/2019 धारा 294/506 भादवि थाना सहावर जनपद कासगंज। 02. बल्लू पुत्र रघुवर दयाल निवासी ग्राम चैहका गुनार थाना सहावर जनपद कासगंज, सम्बन्धित वाद संख्या-1593/2022 मु0अ0सं0 183/2018 धारा 323/504 भादवि थाना सहावर जनपद कासगंज । 03. मुनेन्द्र पुत्र राजेन्द्र निवासी ग्राम रामनगर थाना सहावर जनपद कासगंज, सम्बन्धित वाद संख्या-1646/2022 एनसीआर संख्या- 305/2017 धारा 323/504/506 भादवि थाना सहावर जनपद कासगंज को थानाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह, थाना सहावर जनपद कासगंज मय टीम ने भिन्न-भिन्न स्थानों से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की, गिरफ्तार वारंटी अभियुक्तगण के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज सुराग ब्यूरो