अमांपुर में बैंडबाजों के साथ निकाली गई श्रीराम की बरात दूल्हा बने प्रभु श्रीराम पर हुई पुष्पवर्षा रामबारात में शामिल झांकियों ने मन मोहा

Oct 21, 2023 - 21:25
0 25

block-350 block-350

कासगंज। अमांपुर। कसबे में मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम की बारात धूमधाम से निकाली गई। बराती बने भक्त बैंडबाजों की भक्ति संगीत पर झूमते रहे। हनुमान अखाड़ा और झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र बनीं रहीं। पुष्ववर्षा से लोगों ने स्वागत किया। बरात का शुभारंभ रामलीला कमेटी संरक्षक सुधीर गुप्ता, अध्यक्ष दलीप सिंह, रूद्रप्रताप सिंह, शीलेन्द सोलंकी, विजयप्रकाश गुप्ता, पुष्पेंद्र वर्मा, विनय प्रताप सिंह, बन्टी गुप्ता, आकाश गुप्ता सर्राफ, संतोष पालीवाल ने प्रभु श्रीराम, लक्ष्मण के स्वरूपों का पूजन व आरती उतारकर किया। श्रीराम बरात कॉलेज रोड स्थित देवी मंदिर से शुरू होकर वाराहदरी, सर्राफा बाजार, एटा रोड, सहावर रोड, ददवारा, इंद्रानगर, गुड़मंडी होते हुए देर रात श्रीराम जानकी मंदिर पर संपन्न हुई। बरात में भगवान गणेश, राधाकृष्ण, महाकाल अखाड़ा, भांगड़ा, शिव परिवार, माता दुर्गा, हनुमान की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। एटा रोड पर राम बरात का भाजपा महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मीना चौहान, मंडल उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र वर्मा ने स्वागत किया। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर सीओ सहावर राजू निषाद, कोतवाली निरीक्षक यतीन्द्र प्रताप सिंह मय पुलिस बल और पीएसी के साथ तैनात रहें। इस मौके पर रामनरायन मित्तल, कमेटी अध्यक्ष दलीप सिंह फौजी, रामलाल साहू, हरिद्त पालीवाल, सुधीर गुप्ता, कमल गुप्ता, दरवेश फौजी, रामसिंह शाक्य, वीरी सिंह शाक्य, विजय गुप्ता, मनोज गुप्ता, आकाश गुप्ता , वीर बहादु राठौर, सोनू गुप्ता, राहुल जौहरी, अशोक शाक्य, हिदेश सर्राफ, नरायन साहू, शशीकान्त, श्यामू सर्राफ, गौरव गुप्ता, सत्यप्रकाश गुप्ता, पीयुष गोयल, पंवन गुप्ता, हर्ष गुप्ता, शिवम गुप्ता, कृष्णा आर्य, अंशू गुप्ता, शनि गुप्ता, देव गुप्ता, यश अग्रवाल, चिराग, मयंक आदि रामभक्त मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User