कासगंज पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना गंजडुंडवारा पर रामलीला कमेटी के सदस्यगण एवम आयोजकों के साथ मीटिंग कर कस्बा में पैदल गश्त किया।

Oct 16, 2023 - 20:20
0 25

block-350 block-350

पुलिस अधीक्षक कासगंज द्वारा जनपद के थाना गंजडुंडवारा पर रामलीला कमेटी के सदस्यगण एवम आयोजकों के साथ मीटिंग की गई व कस्बा गंजडुंडवारा में पैदल गश्त कर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए

थाना गंजडुंडवारा पर पुलिस अधीक्षक कासगंज सौरभ दीक्षित द्वारा रामलीला कमेटी सदस्य एवं आयोजको के साथ मीटिंग कर समस्याओं के बारे में जानकारी की गई तथा पूर्ण सुरक्षा का भरोसा दिया दिलाया।साथ ही शारदीय नवरात्रि के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिकोण से पुलिस अधीक्षक कासगंज श्री सौरभ दीक्षित व क्षेत्राधिकारी पटियाली दीप कुमार पंत द्वारा थाना गंजडुंडवारा क्षेत्रान्तर्गत मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में मय फोर्स पैदल गश्त की गयी तथा गश्त के दौरान आम जनमानस से वार्ता कर त्यौहार को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गयी व गश्त के दौरान मन्दिरो के आसपास के क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा अन्य सभी व्यवस्थाओं के लिए सम्बन्धित को आवश्यक निर्देश दिये गये । इस दौरान पुलिस अधीक्षक कासगंज द्वारा निर्देशित किया गया कि सभी पुलिसकर्मी सतर्क रहकर ड्यूटी निभाएं तथा संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की निरन्तर चेकिंग की जाए, साथ ही अराजक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने के निर्देश अधीनस्थों को दिये गये एवं जनता से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने व तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की गयी ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User