कासगंज पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर अवैध शस्त्र (तमंचा) के साथ वीडियो वायरल करने वाले 01 अभियुक्त को तमंचा सहित किया गिरफ्तार ।

Oct 15, 2023 - 18:49
0 34

block-350 block-350

अपराध नियन्त्रण की दिशा में कासगंज पुलिस की कार्यवाही जारी, थाना कासगंज पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर अवैध शस्त्र (तमंचा) के साथ वीडियो वायरल करने वाले 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से 01 अवैध तमंचा 12 बोर बरामद । पुलिस अधीक्षक कासगंज सौरभ दीक्षित के कुशल निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज जितेन्द्र कुमार दुबे के पर्यवेक्षण में जनपद में अपराध नियन्त्रण की दिशा में चलाये जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी नगर अजीत चौहान के नेतृत्व में आज दिनांक 15.10.2023 को थाना कासगंज पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त किशन पुत्र चरन सिंह निवासी वजीरपुर थाना व जनपद कासगंज को खुशकरी गेट अमांपुर रोड कासगंज से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की । गिरफ्तार अभि0 के कब्जे से 01 अवैध तमंचा 12 बोर बरामद किया गया । अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध थाना कासगंज पर मु0अ0सं0 717/2023 धारा 3/25 आयुध अधि0 पंजीकृत कर, नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है । गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण – • किशन पुत्र चरन सिंह निवासी वजीरपुर थाना व जनपद कासगंज बरामदगी – • 01 अवैध तमंचा 12 बोर । पुलिस टीम – • प्रभारी निरीक्षक हरिभान सिंह राठौड थाना व जनपद कासगंज मय टीम ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User