कासगंज पुलिस द्वारा 01 शातिर अभियुक्त 550 ग्राम नशीले पाउडर के साथ किया गया गिरफ्तार।

Oct 15, 2023 - 18:46
0 17

block-350 block-350

अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध कासगंज पुलिस की कार्यवाही जारी, थाना कासगंज पुलिस द्वारा 01 शातिर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से 550 ग्राम अवैध नशीला पाउडर (डायजापाम) बरामद । पुलिस अधीक्षक कासगंज सौरभ दीक्षित के कुशल निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज जितेन्द्र कुमार दुबे के पर्यवेक्षण में, जनपद में अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, क्षेत्राधिकारी नगर अजीत चौहान के नेतृत्व में, आज दिनांक 15.10.2023 को, थाना कासगंज पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान किला की दीवार के पास से 01 शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की, गिरफ्तार अभि0 के कब्जे से 550 ग्राम अवैध नशीला पाउडर (डायजापाम) बरामद किया गया, बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 716/2023 धारा 21/22 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर, नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है । गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण– • कुनाल उर्फ डैनी पुत्र राजेन्द्र निवासी सिटी मौहल्ला सीएमओ आफिस के सामने थाना व जनपद कासगंज । बरामदगी विवरण– • 550 ग्राम अवैध नशीला पाउडर (डायजापाम) बरामद । गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास- • मु0अ0सं0 716/2023 धारा 21/22 एनडीपीएस एक्ट थाना व जनपद कासगंज । • मु0अ0सं0 436/2018 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना व जनपद कासगंज । • मु0अ0सं0 1006/2016 धारा 60 आबकारी अधि0 थाना व जनपद कासगंज । • मु0अ0सं0 302/2022 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना व जनपद कासगंज । पुलिस टीम – • प्र0नि0 हरिभान सिंह राठौड़, थाना व जनपद कासगंज मय टीम ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User