चारपाई पर लेटे दुकानदार की गर्दन में गोली लगने से हुई मौत

Oct 12, 2023 - 07:53
0 18
चारपाई पर लेटे दुकानदार की गर्दन में गोली लगने से हुई मौत

block-350 block-350

चारपाई पर लेटे दुकानदार की गर्दन में गोली लगने से हुई दुखद मौत

 हत्या की गई या आत्महत्या की , असमंजस की स्थिति में पड़े मृतक के घर वाले कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं थे

कायमगंज /कंपिल / फर्रुखाबाद । कपिल थाना से संबद्ध पुलिस चौकी सिवारा खास के गांव सिवारा निवासी 45 वर्षीय हेम सिंह शाक्य गतरात अपने घर के बाहर लेटे सो हो रहे थे । गर्दन में लगी गोली से उनकी घटनास्थल पर ही दुखद मौत हो गई ।

मौत का कारण हत्या है या आत्महत्या कुछ भी स्पष्ट उनके परिजन नहीं बता पा रहे थे । मामले की खबर आनन फानन गांव में फैली , वैसे ही घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई ।सूचना मिलते ही पुलिस क्षेत्राधिकारी पर्याप्त पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे । जहां उन्होंने बारीकी से घटनास्थल का निरीक्षण कर प्रकरण को समझने का प्रयास किया । इसी के बाद शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भिजवा दिया ।

पुलिस घटना के पीछे हत्या है या आत्महत्या इस गुथ्थी को सुलझाने में जुटी हुई है । बताया गया कि मृतक दुकानदारी का काम करता था । रोज की तरह आज भी दुकान के बाहर चारपाई डालकर आराम कर रहा था । उसी समय उसकी गोली लगने से मौत हो गई । कुछ लोग इसे हत्या बता रहे थे । लेकिन कुछ स्पष्ट नहीं हो सका । मंगलवार की बीती रात लगभग दो बजे हेम सिंह की गोली लगने से मौत हुई। फायर होने की आवाज सुनकर घर के आसपास सो रहे ग्रामीण जाग गए और हेम सिंह को उठाया ।

लेकिन वह नहीं उठा। ग्रामीणों ने पास जाकर देखा तो हेम सिंह का शव खून से लथपथ चारपाई पर पड़ा था।गोली गर्दन से लगकर मुंह से निकल गयी। ग्रामीणों के शोर गुल की आहट पाकर मृतक के घर वाले जाग गए। शव देखते ही स्वजन बिलखने लगे। स्वजनों ने मामले की सूचना सिवारा चौकी इंचार्ज विवेक सिंह को दी। सीओ शोहराब आलम ने पुलिस बल के साथ घटना स्थल का निरीक्षण किया।

फारेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।हत्या के बाद गांव में सन्नाटा पसर गया। पुलिस ने शव का पंचनमा भर पीएम के लिए भेज दिया। मृतक हेम सिंह चार भाईयों रामगोपाल , रामबरन व सुग्रीव में दूसरे नंबर का था। मृतक के दो पुत्रियां संध्या , साल्वी, दो पुत्र नवीन व रौनक हैं। मृतक की पत्नी सुनीता का रो रोकर बुरा हाल हो गया।

 स्वजनों के अनुसार हेम सिंह की किसी से रंजिश या लड़ाई झगड़ा नही था। परिजनों के अनुसार यह नहीं कहा जा सकता कि वास्तव में गोली किसने मारी । घटनास्थल से कुछ दूर पर स्थित पुलिस चौकी के प्रभारी विवेक सिंह ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है । साथ ही उनके अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा फोरेंसिक जांच रिपोर्ट मिलने के बाद स्थिति बहुत कुछ स्पष्ट हो जाएगी l

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User