दीपावली मिलन समारोह में कर्मचारियों के हित में पालिकाध्यक्ष और ईओ की सराहनीय पहल, बेघर 4 कर्मचारियों को देंगे प्लॉट और बेटियों की शादी के लिए एक - एक लाख रुपए
दीपावली मिलन समारोह में कर्मचारियों के हित में पालिकाध्यक्ष और ईओ की सराहनीय पहल, बेघर 4 कर्मचारियों को देंगे प्लॉट और बेटियों की शादी के लिए एक - एक लाख रुपए

दीपावली मिलन समारोह में कर्मचारियों को मिठाई-उपहार दिए, बेटियों की शादी के लिए एक-एक लाख रुपये की आर्थिक मदद का भी ऐलान
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष रानी गुप्ता, अधिशासी अधिकारी राजकुमार चौधरी और वरिष्ठ समाजसेवी राजीव गुप्ता ने नगर पालिका कर्मचारियों के हित में पहली बार एक सराहनीय और ऐतिहासिक पहल करते हुए बड़ी सौगात देने की घोषणा की है। उन्होंने अपने निजी फंड से ऐसे चार कर्मचारियों को प्लॉट देने का ऐलान किया, जिनके पास रहने के लिए अपना मकान नहीं है।

इसके साथ ही कर्मचारियों की बेटियों की शादी के लिए एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की भी घोषणा की गई। इस पहल का कर्मचारियों ने खड़े होकर तालियों से स्वागत किया। शुक्रवार को नगर पालिका में पंचदिवसीय दीपोत्सव के उपलक्ष्य में दीपावली मिलन समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के विधानसभा प्रभारी एवं पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री विवेक अग्रवाल रहे। समारोह में अधिशासी अधिकारी राजकुमार चौधरी और नगर पालिका प्रतिनिधि राजीव गुप्ता ने मुख्य अतिथि का शॉल, माला और पटका पहनाकर स्वागत किया। वहीं पालिकाध्यक्ष रानी गुप्ता का सभासदों, अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्वागत एवं सम्मान किया। समारोह में नगर पालिका की ओर से सभी सफाई कर्मचारियों, अधिकारियों और पालिकाकर्मियों को दीपावली की भेंट स्वरूप मिठाई एवं उपहार वितरित किए गए।

पहली बार हुए ऐसे आयोजन से सफाई कर्मियों ने ईओ राजकुमार चौधरी तथा अध्यक्ष रानी गुप्ता का विशेष आभार जताया और त्योहार पर खुशी जाहिर की। सफाई कर्मचारी नेताओं ने अधिशासी अधिकारी को गुलदस्ता देकर स्वागत किया।
कार्यक्रम का संचालन सभासद शिवम उर्फ अप्पू यादव ने किया। इस दौरान कार्यालय अधीक्षक हृदयराम यादव, कर निर्धारण अधिकारी आनंद सिंह, अजीत यादव, अनिल यादव, दिनेश यादव, कुलदीप सिंह, रजनीश यादव, रिंकू यादव, पंकज जैन सहित नगर पालिका के सभी सभासद, अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)