गगन कठेरिया बने भाजपा अनुसूचित मोर्चा ब्रज क्षेत्र के क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य

Nov 05, 2026 - 08:45
0 2
गगन कठेरिया बने भाजपा अनुसूचित मोर्चा ब्रज क्षेत्र के क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य

block-350 block-350

फिरोजाबाद (शिकोहाबाद)। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हुए। भाजपा के पूर्व नगर उपाध्यक्ष एवं नगर पालिका परिषद शिकोहाबाद के वार्ड नंबर 02 के सभासद प्रतिनिधि गगन कठेरिया को भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा, ब्रज क्षेत्र उत्तर प्रदेश की क्षेत्रीय कार्यसमिति का सदस्य नियुक्त किया है।

गगन कठेरिया को नई जिम्मेदारी मिलने पर राजीव गुप्ता चेयरमैन प्रतिनिधि शिकोहाबाद और सभासदों ने मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की।एवं भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में हर्ष का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर गगन कठेरिया ने पार्टी नेतृत्व का धन्यवाद करते हुए कहा कि संगठन ने जो विश्वास जताकर उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है, उसका वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। 

साथ ही पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे। उनकी नियुक्ति को लेकर क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sheelendra Singh

Sheelendra Singh ब्यूरो चीफ फिरोजाबाद हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User