फिरोजाबाद/जनगणना जागरूकता एल्बम ‘आवाह्न’ का जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने किया विमोचन

Oct 20, 2026 - 14:16
0 6
फिरोजाबाद/जनगणना जागरूकता एल्बम ‘आवाह्न’ का जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने किया विमोचन

block-350 block-350

जनगणना जागरूकता एल्बम ‘आवाह्न’ का जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने किया विमोचन 

फिरोजाबाद। भारत की जनगणना-2027 के प्रति जनसामान्य में जागरूकता बढ़ाने और लोगों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी श्री संतोष कुमार शर्मा ने जनगणना जागरूकता एल्बम ‘आवाह्न’ का विमोचन किया। इस एल्बम के माध्यम से जनपदवासियों से राष्ट्रीय महत्व के जनगणना कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लेने तथा सटीक आंकड़े उपलब्ध कराने की अपील की गई है। 

इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री संतोष कुमार शर्मा ने जनपदवासियों से आह्वान किया कि वे जनगणना-2027 जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें। उन्होंने विशेष रूप से अपील की कि 16 नवंबर से 30 नवंबर तक संचालित होने वाली स्व-गणना प्रक्रिया में भाग लेकर नागरिक स्वयं अपने परिवार से संबंधित आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराएं और जनगणना कार्य को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करें। 

एल्बम ‘आवाह्न’ को जनजागरूकता के उद्देश्य से रचनात्मक रूप में तैयार किया गया है। इसमें दोहे, लोकगीत, कविताओं सहित विभिन्न साहित्यिक विधाओं का संग्रह किया गया है, जिनके माध्यम से जनगणना के महत्व और इसमें जनभागीदारी की आवश्यकता को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया है। इस पहल का उद्देश्य आमजन तक जनगणना का संदेश सरल, सहज और रोचक माध्यम से पहुंचाना है, ताकि अधिक से अधिक लोग इस राष्ट्रीय अभियान से जुड़ सकें। 

एल्बम के निर्माण में स्टेट मास्टर ट्रेनर श्री अशोक कुमार अनुरागी ने शब्द रचना की है। वहीं, श्री प्रेम स्वरूप पारस ने अपनी आवाज दी है तथा श्री योगेंद्र सिंह ने तकनीकी सहयोग प्रदान किया है। सभी के संयुक्त प्रयासों से तैयार इस एल्बम के माध्यम से जनगणना-2027 के प्रति जनपद में जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया है।

 एल्बम के विमोचन के अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री शत्रोहन वैश्य, अपर जिलाधिकारी श्रीमती कल्पना जायसवाल, समस्त उप जिलाधिकारी एवं खंड विकास अधिकारी उपस्थित रहे। जनगणना-2027 का संदेश: जनगणना में सक्रिय भागीदारी निभाएं, सटीक जानकारी उपलब्ध कराएं और राष्ट्र के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sheelendra Singh

Sheelendra Singh ब्यूरो चीफ फिरोजाबाद हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User