नेशनल हाईवे पर यातायात पुलिस का विशेष चेकिंग अभियान, 83 ओवरस्पीड चालान

Sep 15, 2026 - 09:03
0 1
नेशनल हाईवे पर यातायात पुलिस का विशेष चेकिंग अभियान, 83 ओवरस्पीड चालान

block-350 block-350

नेशनल हाईवे पर यातायात पुलिस का विशेष चेकिंग अभियान, 83 ओवरस्पीड चालान

एटा। सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से यातायात पुलिस एटा द्वारा नेशनल हाईवे पर इंटरसेप्टर वाहन के माध्यम से विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ. इलामारन जी. के निर्देशन में संचालित किया गया। चेकिंग के दौरान निर्धारित गति सीमा से अधिक तेज वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए ओवरस्पीड के 83 चालान किए गए। वहीं शराब का सेवन कर वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई और ड्रिंक एंड ड्राइव के 2 चालान किए गए। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, निर्धारित गति सीमा के भीतर वाहन चलाने तथा शराब का सेवन करने के बाद वाहन न चलाने के प्रति जागरूक किया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सड़क सुरक्षा और दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए इस तरह के चेकिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User