कासगंज/सहावर पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को 22 पव्वा अवैध देशी शराब के साथ किया गिरफ्तार।

Oct 03, 2023 - 16:46
0 25

block-350 block-350

अवैध कच्ची/देशी शराब रखने/बेचने के विरुद्ध कासगंज पुलिस की कार्यवाही जारी, थाना सहावर पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से 22 पव्वा अवैध देशी शराब बरामद । पुलिस अधीक्षक कासगंज सौरभ दीक्षित के कुशल निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज जितेन्द्र कुमार दुबे के पर्यवेक्षण में जनपद के सभी थानों में अवैध शराब के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 03.10.2023 को क्षेत्राधिकारी सहावर राजू निषाद के नेतृत्व में मुखबिर खास की सूचना पर थाना सहावर पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को जमालपुर बंबा गूदरागंज की तरफ सड़क सहावर से 22 पव्वा देशी अवैध शराब के साथ समय करीब 11.10 बजे गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की, जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 312/2023 धारा 60 आबकारी अधि0 पंजीकृत कर, नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है । गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण- रोहिताश पुत्र सुरेश निवासी भिलौली थाना सहावर जनपद कासगंज । बरामदगी का विवरण – 22 पव्वा अवैध देशी शराब बरामद गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास- • मु0अ0सं0 256/2014 धारा 363/366/376 भादवि व 3/4 पॉक्सो एक्ट थाना सहावर जनपद कासगंज । पुलिस टीम – • थानाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह थाना सहावर जनपद कासगंज मय टीम ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User