केरल के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने किया आरडीएसओ का दौरा अत्याधुनिक रेलवे प्रौद्योगिकियों एवं नवाचारों से हुए रूबरू
केरल के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने किया आरडीएसओ का दौरा अत्याधुनिक रेलवे प्रौद्योगिकियों एवं नवाचारों से हुए रूबरू
लखनऊ। केरल के प्रमुख मीडिया संस्थानों के मीडिया प्रतिनिधियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने पत्र सूचना कार्यालय (PIB), लखनऊ के अधिकारियों के साथ 07 सितंबर 2026 को अनुसंधान अभिकल्प एवं मानक संगठन (आरडीएसओ), लखनऊ का दौरा किया। इस दौरे का उद्देश्य भारतीय रेल के आधुनिकीकरण एवं परिवर्तन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही नवीनतम प्रौद्योगिकियों, अनुसंधान एवं नवाचारों के बारे में प्रत्यक्ष जानकारी प्राप्त करना था। दौरे के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने आरडीएसओ की एयर ब्रेक प्रयोगशाला, फटीग टेस्टिंग प्रयोगशाला तथा धातु एवं रसायन प्रयोगशाला का भ्रमण किया।
इस दौरान उन्हें आरडीएसओ में उपलब्ध अत्याधुनिक परीक्षण सुविधाओं, उन्नत प्रौद्योगिकियों तथा वैज्ञानिक परीक्षण प्रक्रियाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इन सुविधाओं के माध्यम से रेलवे प्रणालियों की सुरक्षा, विश्वसनीयता, दक्षता एवं आधुनिकीकरण सुनिश्चित करने की दिशा में किए जा रहे कार्यों से प्रतिनिधिमंडल अवगत हुआ। इस अवसर पर श्री प्रभास दनसाना, महानिदेशक, आरडीएसओ ने आरडीएसओ के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मीडिया प्रतिनिधिमंडल से संवाद किया तथा भारतीय रेल को तकनीकी विशेषज्ञता एवं आवश्यक तकनीकी सहयोग प्रदान करने में आरडीएसओ की महत्वपूर्ण भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने अनुसंधान, नवाचार, मानकीकरण, परीक्षण तथा अत्याधुनिक प्रौद्योगिकियों को अपनाने के माध्यम से भारतीय रेल के निरंतर विकास एवं आधुनिकीकरण में आरडीएसओ के योगदान को रेखांकित किया। प्रतिनिधिमंडल को संबोधित करते हुए महानिदेशक ने आरडीएसओ को भारतीय रेल की एक महत्वपूर्ण एवं अभिन्न तकनीकी संस्था बताते हुए कहा कि संगठन भारतीय रेल को अधिक सुरक्षित, विश्वसनीय, कुशल एवं भविष्य के लिए तैयार बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है।
उन्होंने कहा कि आरडीएसओ में किए जा रहे बहुआयामी अनुसंधान एवं तकनीकी कार्य भारतीय रेल के निरंतर आधुनिकीकरण की मजबूत आधारशिला हैं। इस अवसर पर आरडीएसओ की हाल की प्रमुख उपलब्धियों, महत्वपूर्ण प्रगतिशील परियोजनाओं तथा विक्रेता विकास गतिविधियों पर एक विस्तृत प्रस्तुति भी दी गई। दौरे के दौरान मीडिया प्रतिनिधियों ने रेलवे प्रौद्योगिकी, सुरक्षा, परीक्षण एवं आधुनिकीकरण से जुड़े विभिन्न विषयों पर आरडीएसओ के अधिकारियों के साथ सक्रिय संवाद किया तथा अनेक प्रश्न पूछे। संबंधित अधिकारियों द्वारा प्रतिनिधिमंडल के प्रश्नों का विस्तारपूर्वक उत्तर दिया गया, जिससे उन्हें आरडीएसओ के कार्यों तथा भारतीय रेल के परिचालन में इसके व्यापक योगदान को समझने का अवसर मिला।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)