राजीव अग्रवाल को मिला ‘उत्तर प्रदेश रत्न’ सम्मान, शिकोहाबाद में बढ़ा गौरव
राजीव अग्रवाल को मिला ‘उत्तर प्रदेश रत्न’ सम्मान, शिकोहाबाद में बढ़ा गौरव
शिकोहाबाद। जनपद के प्रतिष्ठित उद्योगपति एवं समाजसेवी तथा पूजा ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के प्रबंधक राजीव अग्रवाल को लखनऊ में आयोजित भव्य समारोह में ‘उत्तर प्रदेश रत्न’ सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें उद्योग एवं समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया।
समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह एवं राज्य मंत्री जसवंत सिंह सैनी ने राजीव अग्रवाल को सम्मान प्रदान कर उनके कार्यों की सराहना की। राजीव अग्रवाल को मिले इस सम्मान से शिकोहाबाद सहित पूरे जनपद में खुशी का माहौल है।
पूजा ग्रुप के कर्मचारियों, व्यापारिक संगठनों तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने औद्योगिक क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने के साथ ही सामाजिक दायित्वों के निर्वहन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
सम्मान प्राप्त करने के बाद राजीव अग्रवाल ने प्रदेश सरकार एवं आयोजन समिति के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उनके लिए गौरव के साथ-साथ समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को और अधिक निष्ठा से निभाने की प्रेरणा है। उन्होंने भविष्य में भी जनहित एवं समाज कल्याण के कार्यों में सक्रिय योगदान जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)