Kasganj news कासगंज पुलिस द्वारा एन्टी रोमियों टीमों के साथ की गयी समीक्षा गोष्ठी

Sep 07, 2026 - 19:13
0 0
Kasganj news कासगंज पुलिस द्वारा एन्टी रोमियों टीमों के साथ की गयी समीक्षा गोष्ठी

block-350 block-350

पुलिस अधीक्षक कासगंज द्वारा पुलिस लाइन स्थित ऑडिटोरियम हॉल में जनपद की मिशन शक्ति केन्द्र/ एन्टी रोमियों टीमों के साथ की गयी समीक्षा गोष्ठी, दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश ।

अवगत कराना है कि पुलिस महानिदेशक महोदय उ0प्र0 द्वारा निर्गत दिशा-निर्देशों के क्रम में समाज में महिलाओं व बालिकाओ, युवतियो की सुरक्षा तथा सम्मान एवं वैचारिक व व्यावहारिक परिवर्तन के लिये जनपदों में मिशन शक्ति केन्द्रों के प्रभावी क्रियान्वयन एवं जागरुकता अभियान चलाये जाने हेतु निर्देशित किया गया । इसी क्रम में आज दिनांक 07.09.2026 को पुलिस अधीक्षक कासगंज ओ0 पी0 सिंह द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज/ नोडल अधिकारी मिशन शक्ति श्री सुशील कुमार के साथ पुलिस लाइन स्थित ऑडिटोरियम हॉल में जनपद के समस्त थानों पर नियुक्त मिशन शक्ति टीमों/ केन्द्रों के कर्मचारागणों के साथ समीक्षा गोष्ठी की गयी । उक्त गोष्ठी के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा जनपद की मिशन शक्ति/ एन्टी रोमियों टीमों को निर्देशित किया गया कि सभी टीमें अपने-अपने क्षेत्र में निरन्तर भ्रमणशील रहकर ग्रामीण/ शहरी क्षेत्रों में जगह-जगह जनचौपाल लगाकर महिलाओं, बालिकाओं व छात्राओं/ युवकों एवं अभिभावको को उनके अधिकारों व सुरक्षा के बारे में जागृत कर युवा बालिकाओं के साथ हो रहे साइबर हिंसा के बारे में विस्तार से चर्चा करते हुऐ उनके दुष्परिणामो के बारे में अवगत करायेगें तथा पीड़ित महिलाओं, युवतियो को काउंसलिंग व रेफरल सुविधा उपलब्ध कराने एवं पोक्सों अधि0 के प्रावधानो के प्रति जागरूक करना तथा ग्राम/ मौहल्लों में जाकर सामूहिक रूप से जन समुदाय को महिला सम्बन्धी अपराधो के झूठे मुकदमे पंजीकृत कराने पर होने वाली क्षति के बारे में भी विस्तार से समझाया जाये साथ ही महिलाओ की सुरक्षा हेतु बनाये गये कानून के दुरुपयोग एवं यौन शोषण को पहचानने तथा बिना डरे रिपोर्ट करने हेतु उन्हें जागृत किया जाये । मिशन शक्ति टीमों द्वारा महिला सुरक्षा से सम्बन्धित संचालित विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों- 112, 1076, 1090, 1930, 1098, 102, 108 आदि के बारे में जानकारी व सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं जैसे- मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, बेटी बचाओं बेटी बढ़ाओं, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना आदि के बारे में जानकारी देकर अधिक से अधिक लोगों को जागरुक किया जाये । इस दौरान मिशन शक्ति केन्द्रों पर नियुक्त कर्मचारियों की ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन किया भी किया गया, परीक्षा में कुल 75 प्रश्न पूछे गये । परीक्षा के दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से परिक्षेत्रीय कार्यालय द्वारा लाइव मॉनिटरिंग की गयी है ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User